Pradosh Vrat July 2025: भगवान शिव को प्रसन्न करने का विशेष दिन, जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि...

pradosh-vrat-july-2025-date-significance-puja-vidhi

Pradosh Vrat July 2025: भगवान शिव को प्रसन्न करने का विशेष दिन, जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि...

pradosh vrat july 2025 भगवान शिव को प्रसन्न करने का विशेष दिन जानें तिथि महत्व और पूजा विधि

Pradosh Vrat July 2025: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत को अत्यंत पावन और फलदायी व्रत माना गया है। यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना के लिए किया जाता है। त्रयोदशी तिथि को रखा जाने वाला यह व्रत जीवन की कई बाधाओं को दूर करने वाला माना जाता है। इस व्रत के बारे में उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पंडित आनंद भारद्वाज बताते हैं कि प्रदोष व्रत करने से व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। साथ ही कर्ज, मानसिक तनाव और रोगों से छुटकारा भी मिलता है। Read More: Lord Jagannath return journey: मौसी के घर से विदा होंगे भगवान जगन्नाथ… जानिए बहुदा यात्रा की पूरी पूजा विधि और महत्व

क्यों रखा जाता है प्रदोष व्रत?

शास्त्रों के अनुसार, प्रदोष व्रत त्रयोदशी तिथि को किया जाता है, जो हर महीने शुक्ल और कृष्ण पक्ष में दो बार आती है। इस दिन उपवास करके और शिव परिवार की विधिवत पूजा-अर्चना करने से न केवल मानसिक शांति मिलती है, बल्कि आर्थिक, पारिवारिक और स्वास्थ्य संबंधी कष्टों से भी मुक्ति मिलती है।

जुलाई 2025 में कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत?

वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 7 जुलाई 2025 को रात 11:10 बजे से होगी, और यह तिथि 8 जुलाई 2025 को रात 12:38 बजे तक रहेगी। उदयातिथि के अनुसार प्रदोष व्रत 8 जुलाई को रखा जाएगा। यह व्रत मंगलवार को पड़ रहा है, इसलिए यह भौम प्रदोष व्रत कहलाएगा। शास्त्रों में इस दिन का विशेष महत्व बताया गया है। कहा जाता है कि इस दिन शिवजी का दर्शन, पूजा और व्रत करने से ऋण जैसी समस्याओं से मुक्ति मिलती है।

भौम प्रदोष व्रत का महत्व...

पुराणों में वर्णन है कि त्रयोदशी के दिन संध्या काल में भगवान शिव पृथ्वी पर भ्रमण करते हैं और जो भक्त उनका व्रत करता है, उसकी सभी समस्याएं समाप्त होती हैं। भौम प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में चल रही आर्थिक परेशानियां समाप्त होती हैं। इस दिन भगवान शिव के दर्शन और पूजा से कर्ज से मुक्ति का मार्ग बनता है। पुराणों में वर्णन है कि त्रयोदशी की शाम प्रथम प्रहर में शिव दर्शन और अभिषेक करने से सभी प्रकार की बाधाएं दूर होती हैं।

व्रत के नियम और पूजन विधि..

पंडित आनंद भारद्वाज बताते हैं कि भौम प्रदोष व्रत में इन नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए 1. स्नान और संकल्प: सुबह जल्दी उठकर स्नान कर सूर्य देव को अर्घ्य दें और व्रत का संकल्प लें। 2. शिवलिंग का अभिषेक: पंचामृत (दूध, दही, शहद, घी और शक्कर) से भगवान शिव का अभिषेक करें। 3. पूजा सामग्री: बेलपत्र, धतूरा, सफेद फूल, धूप, दीप और भस्म भगवान शिव को अर्पित करें। 4. कथा और चालीसा: प्रदोष व्रत की कथा का पाठ करें और अंत में शिव चालीसा व आरती करें। 5. उपवास पारण: पूजा के बाद फलाहार करें या अगले दिन व्रत का पारण करें। shiv vivah

इन बातों का रखें ध्यान...

1. दिन में सोना, झूठ बोलना और मांसाहार इस दिन वर्जित माना जाता है। 2. पूजा में केवल सात्विक चीजें ही अर्पित करें। 3. शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, सफेद पुष्प, गंगाजल अर्पित करें।    

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।