Padmani Ekadashi 2026 Date

Padmani Ekadashi 2026 Date: कब है पद्मनी एकादशी? जानिए शुभ मुहूर्त..

Padmani Ekadashi, also known as Kamala Ekadashi, will begin on 27 May 2026. This rare fasting day during Adhik Maas is believed to bring blessings from Lord Vishnu and Goddess Lakshmi.

By : हेमा गुप्ता
Padmani Ekadashi 2026 Date: कब है पद्मनी एकादशी? जानिए शुभ मुहूर्त..

Padmani Ekadashi 2026 Date: कब है पद्मनी एकादशी? जानिए शुभ मुहूर्त..

Padmani Ekadashi 2026 Date: अधिक मास (मलमास) में आने वाली एकादशी को बेहद दुर्लभ और फलदायी माना जाता है। इसे पद्मिनी एकादशी के साथ-साथ कमला एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस व्रत को रखने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और भगवान विष्णु अत्यंत प्रसन्न होते हैं। इस व्रत से व्यक्ति के बुरे दिन भी अच्छे में बदल जाते हैं।

कब है पद्मिनी एकादशी?

कमला/पद्मिनी एकादशी 2026 कब है?पंचांग गणना के अनुसार, अधिक मास की यह एकादशी 27 मई 2026 को सुबह 6 बजकर 22 मिनट पर शुरू होगी और 28 मई 2026 को सुबह 7 बजकर 22 मिनट तक रहेगी।  व्रत उदय तिथि के अनुसार 27 मई 2026 को ही पद्मिनी/कमला एकादशी का व्रत रखा जाएगा।

पद्म पुराण में पद्मिनी एकादशी का महत्व

पद्म पुराण के अनुसार, कमला एकादशी का व्रत करने वाले स्त्री-पुरुष को कई गुना पुण्य फल प्राप्त होता है। इस व्रत से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।  इस दिन भगवान विष्णु के मंत्र जप का विशेष महत्व है। भगवान विष्णु के मंत्रों का जप करना चाहिए।

पद्म पुराण के मुताबिक, इस दिन भगवान विष्णु का जप करने से जीवन में सुख समृद्धि आती है। जबकि नदी के तट पर दूना, गौशाला में जप करने पर सहस्त्र गुना, अग्निहोत्र गृह में एक हजार एक सौ गुना, शिवजी के मंदिर में , तीर्थ में, तुलसी के समीप लाख गुना फल की प्राप्ति होती है।  

पूजा विधि

इस दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठें। जल्दी उठकर भगवान विष्णु का ध्यान करें। स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। पूजाघर में हाथ में जल लेकर व्रत का संकल्प लें। एक लकड़ी की चौकी पर पीला वस्त्र बिछाएं। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें। देसी घी का दीपक जलाएं और अगरबत्ती लगाएं। भगवान को फल, मिठाई और अन्य सात्विक भोग अर्पित करें। विष्णु मंत्रों का जप करें और एकादशी कथा का पाठ करें। अंत में विष्णु-लक्ष्मी की आरती करें और प्रसाद वितरित करें।

संबंधित सामग्री

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

मध्य प्रदेश में नया ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम 2026’ लागू किया गया, जिससे उद्योग स्थापना में आसानी होगी और अधिकारियों पर जुर्माना लगेगा।

सावन माह में कब है मासिक दुर्गाष्टमी व्रत? नोट कर लें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और देवी मां की पूजा विधि

सावन माह में कब है मासिक दुर्गाष्टमी व्रत? नोट कर लें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और देवी मां की पूजा विधि

सावन मासिक दुर्गाष्टमी व्रत 2026 का आयोजन 19 अगस्त से 20 अगस्त तक होगा। इस दौरान विशेष पूजा विधि और मंत्रों के साथ मां दुर्गा की उपासना की जाएगी।

बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप आज से शुरू, 17 साल बाद भारत कर रहा मेजबानी

बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप आज से शुरू, 17 साल बाद भारत कर रहा मेजबानी

देहरादून में शुरू हुई एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी, 14 देशों के 270+ खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

शाहरुख खान के बाद अब ला ट्रोब ऑनरेरी डॉक्टरेट पाने वाली दूसरी भारतीय सेलेब बनीं रानी मुखर्जी, हुईं इमोशनल

शाहरुख खान के बाद अब ला ट्रोब ऑनरेरी डॉक्टरेट पाने वाली दूसरी भारतीय सेलेब बनीं रानी मुखर्जी, हुईं इमोशनल

IFFM 2026 में रानी मुखर्जी को ला ट्रोब यूनिवर्सिटी से डॉक्टर ऑफ लेटर्स की ऑनरेरी डिग्री प्रदान की गई, उन्होंने इंडियन सिनेमा में अपने योगदान के लिए यह सम्मान पाया.

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 की आज से शुरुआत, भारत और वेल्स के बीच पहला मैच

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 की आज से शुरुआत, भारत और वेल्स के बीच पहला मैच

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का पहला मैच भारत और वेल्स के बीच होगा। भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और वेल्स के गैरेथ फर्लोंग मुख्य खिलाड़ी हैं।

Advertisement

UK Add पहली बार वित्तीय प्रबंधन 02 on 24 Aug 2026