Mata Vaishno Mandir Indore: मध्यप्रदेश में ही कर सकते हैं जम्मू कश्मीर में विराज...

mata-vaishno-mandir-indore

Mata Vaishno Mandir Indore: मध्यप्रदेश में ही कर सकते हैं जम्मू कश्मीर में विराजमान माता वैष्णो के दर्शन!

mata vaishno mandir indore मध्यप्रदेश में ही कर सकते हैं जम्मू कश्मीर में विराजमान माता वैष्णो के दर्शन

Mata Vaishno Mandir Indore: मध्यप्रदेश में वैसे तो कई मंदिर है, लेकिन ऐसा मंदिर जहां माता वैष्णों के पिंडी रुप में विराजमान हो ऐसा बहुत कम है। लेकिन मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के पास एक ऐसा मंदिर जहां न सिर्फ माता वैष्णो पिंड के रुप में विराजमान है बल्कि यह मंदिर विल्कुल जम्मू में बने मां वैष्णों की तर्ज पर बनाया गया है।

Mata Vaishno Mandir Indore:इन देवताओं का वास

बता दें कि, यहां सिर्फ माता वैष्णों ही बस नहीं विराजमान बल्कि माता सरस्वती, महाकाली और महालक्ष्मी भी विराजमान है, यहां माता पार्वती अपने पति भोलेनाथ और पुत्र कार्तिकेय और गणपति के साथ विराजमान हैं।

Mata Vaishno Mandir Indore: यह मंदिर कहां हैं ?

मध्यप्रदेश में इंदौर शहर के पास गुरु नानक कॉलोनी के लालबाग में माता वैष्णों का गुफानुमा मंदिर है, जिसे जम्मू में बसे वैष्णों माता की तर्ज पर बना है, वहां की सुंदरता देखकर आप आश्चर्यचकित हो जाएंगे। वहां बाहर का द्वार ही आपका मन मोह लेगा। आप जैसे ही मंदिर में प्रवेश करेंगे आपको एक अलग ही अहसास होगा आपके मन को शांति मिलेगी। इस मंदिर में अंदर जाने का रास्ता गुफानुमा बना हुआ है। इस मंदिर में श्रद्धालु दूर – दूर से माता रानी के दर्शन करने आते है। खास बात यह है, कि यहां गुफा में जगह - जगह पर जल प्रपात भी होता है।

क्या है मंदिर की मान्यता?

बताया जाता है, इस मंदिर में 12 महिने 2 अखंड ज्योति जलती रहती है। मान्यता है, इन दोनों ज्योति और मातारानी के दर्शन करते हुए मनोकामना मांगों तो माता अपने भक्त की हर मनोकामना पूरी कर देती है।

किसे करवाई मंदिर की स्थापना और कब

स्थानीय निवासी बताते हैं कि, माता वैष्णों के मंदिर को बने लगभग 16 साल हो चुके है। कहा जाता है, कि यहां एक बार एक व्यक्ति को माता वैष्णों ने सपना दिया और मंदिर बनवाने का संकेत दिया था, जिस व्यक्ति को सपना आया उनका नाम सुरेंदर कोल ग्रोवर है, उन्होंने ही साल 2009 में इस मंदिर को बनवाया और माता की स्थापना की।  

संबंधित सामग्री

बैतूल के हिल स्टेशन पर दो दिन रहेंगे सीएम डॉ. यादव, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

राज्य

बैतूल के हिल स्टेशन पर दो दिन रहेंगे सीएम डॉ. यादव, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

- 27-28 जून कुकरू में गुजारेंगे प्रदेश के मुखिया, - सनसेट पॉइंट पर करेंगे मेडिटेशन, अवलोकन- स्व-सहायता समूह की देखेंगे गतिविधियां।

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

राज्य

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंडर-18 हॉकी एशिया कप में पदक जीतने वाले मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मानित किया और इनामी राशि भी प्रदान की।

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

राज्य

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

सीएम सुक्खू ने पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात कर चंडीगढ़ में हिमाचल के हिस्से, नए हिमाचल सदन निर्माण और अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

सरकारी फ्लेक्स में झारखण्ड CM सोरेन का नाम की स्पेलिंग गलत, DC बोले- &quotउद्देश्य को समझिए&quot

राज्य

सरकारी फ्लेक्स में झारखण्ड CM सोरेन का नाम की स्पेलिंग गलत, DC बोले- "उद्देश्य को समझिए"

झारखंड के बोकारो में नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम की गलत स्पेलिंग छपी, प्रशासनिक लापरवाही की ओर इशारा करती है।

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

राज्य

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

हरियाणा सरकार ने नशे की बिक्री और तस्करों के खिलाफ शक्ति अभियान चलाने के लिए ज्वाइंट टास्क फोर्स का गठन किया है।