Diwali 2025: मिट्टी के दीए जलाने का महत्व और डिजाइनर दीयों का सच?

diwali-2025-clay-lamps-vs-designer-lamps

Diwali 2025: मिट्टी के दीए जलाने का महत्व और डिजाइनर दीयों का सच?

diwali 2025 मिट्टी के दीए जलाने का महत्व और डिजाइनर दीयों का सच

Diwali 2025: दीपावली, सनातन धर्म का सबसे बड़ा त्योहार, इस साल 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। यह पर्व रोशनी का प्रतीक माना जाता है और लोग इस दिन दीपक जलाकर घर और वातावरण में उजाला फैलाते हैं। परंपरागत रूप से मिट्टी के दीयों को जलाना शुभ माना गया है, लेकिन आजकल बाजार में डिजाइनर मिट्टी के दीयों की भरमार है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इन्हें घर में जलाना शुभ या अशुभ है। Read More: Dhanteras Date 2025: 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा धनतेरस, जानिए क्या करें और क्या न करें…

मिट्टी का दीया क्यों है शुभ?

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, मिट्टी का दीपक पंच तत्वों का प्रतीक होता है। पारंपरिक मिट्टी के दीयों को जलाना: 1. पर्यावरण के अनुकूल है। 2. आध्यात्मिक रूप से शुभ माना जाता है। 3. स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। ज्योतिषाचार्य राकेश चतुर्वेदी के अनुसार, जब मिट्टी के दीए में सरसों का तेल जलाया जाता है तो अंधकार समाप्त होता है और घर में सकारात्मकता आती है। मिट्टी का दीया प्रकाश का प्रतीक है, जो अज्ञानता मिटाकर ज्ञान और उजाला लाता है। इसके अलावा, दीपक में देवी-देवताओं का तेज होता है, इसलिए पूजा में इसे जलाना शुभ माना जाता है।

क्या डिजाइनर मिट्टी के दीये अशुभ हैं?

ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, धार्मिक ग्रंथों में सिर्फ मिट्टी से बने पारंपरिक दीए ही शुभ माने गए हैं। 1. जिन डिजाइनर दीयों में केमिकल युक्त सामग्री हो, उन्हें जलाना पूजा के लिए शुभ नहीं माना जाता। 2. ये दीये पर्यावरण के अनुकूल भी नहीं होते। हालांकि, यदि डिजाइनर दीए में सरसों का तेल इस्तेमाल किया जा सके, तो उन्हें जलाया जा सकता है।

डिजाइनर दीयों को जलाने से क्यों बचें?

1. कुछ डिजाइनर दीए चिकनी सामग्री से बने होते हैं, जिन्हें साफ करना मुश्किल होता है और ये दीपक जलाने के लिए आदर्श नहीं माने जाते। 2. कुछ में प्लास्टिक या अन्य सिंथेटिक सामग्री भी होती है, जो पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों के लिए हानिकारक हो सकती है।  

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।