Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Ashish Dating Elli AvrRam: क्या डेट कर रहे हैं आशीष और एली? वायरल फोटो ने बढ़ाया सस्पेंस…
  • एंटरटेनमेंट

Ashish Dating Elli AvrRam: क्या डेट कर रहे हैं आशीष और एली? वायरल फोटो ने बढ़ाया सस्पेंस…

Hema Gupta July 12, 2025

Ashish Dating Elli AvrRam: फेमस यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आशीष चंचलानी एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह है उनकी एक खास इंस्टाग्राम पोस्ट, जिसमें वह बॉलीवुड एक्ट्रेस एली अवराम को गोद में उठाए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में दोनों रोमांटिक अंदाज में मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहें हैं। और आशीष ने इस तस्वीर के कैप्शन लिखा गया है – “Finally” (आखिरकार)। इसके बाद फैंस और सेलेब्स के बीच हलचल तेज हो गई है।

Read More: Dhadak 2 Trailer Release: इश्क और जात-पात के टकराव की कहानी, सिद्धांत-तृप्ति की जोड़ी ने मचाई धूम!

क्या आशीष और एली कर रहे हैं एक-दूसरे को डेट?

इस तस्वीर के वायरल होते ही फैंस कयास लगाने लगे कि शायद दोनों ने अपने रिश्ते को अब सार्वजनिक कर दिया है। हालांकि पोस्ट में किसी रिश्ते का स्पष्ट जिक्र नहीं किया गया है, लेकिन “आखिरकार” शब्द ने कई तरह की आशंका पैदा कर दी हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ashish Chanchlani (@ashishchanchlani)

कुछ फैंस मान रहे हैं कि ये डेटिंग कन्फर्मेशन है, तो कुछ का मानना है कि शायद दोनों किसी प्रोजेक्ट में साथ काम कर रहे हैं।

फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रिया…

तस्वीर देखकर एक यूजर ने लिखा, “कमबैक से पहले कमबैक कर लिया भाई ने।” वहीं एक अन्य ने लिखा, “अब बिजली का बिल दो लोगों में बंटेगा!” एक ने लिखा कि- ‘So happy for you♥️🧿 Congratulations!’,एक ने लिखा कि- ‘हे छुपे रुस्तम जी 😀😀कांग्राचुलेशन…पार्टी यहां… 🥰 Blessings n my best wishes 🧿❤️’, एक ने लिखा कि- ‘मैं नहीं मानता…प्रैंक होगा पक्का’, एक ने लिखा कि- ‘आशीष की डेटिंग हिस्ट्री ऐसी रही है कि किसी को विश्वास नहीं हो रहा। 🥰’

इस साल पहले भी उठी थी डेटिंग की अफवाह

आशीष और एली को इसी साल फरवरी 2025 में एले लिस्ट इवेंट में साथ देखा गया था। तभी से इनकी डेटिंग की चर्चा शुरू हो गई थी। हालांकि दोनों में से किसी ने भी तब इन खबरों की पुष्टि या खंडन नहीं किया था।

एली अवराम और आशीष चंचलानी का करियर…

एक्ट्रेस के करियर की बात करें तो…

एली अवराम एक स्वीडन-ग्रीस मूल की बॉलीवुड अभिनेत्री हैं, जिन्होंने 2013 में फिल्म “मिकी वायरस” से अपना डेब्यू किया था। इसके बाद वह रियलिटी शो “बिग बॉस” में नजर आईं और फिर “किस किसको प्यार करूं” जैसी फिल्मों में अपनी पहचान बनाई। हाल ही में वह फिल्म “Be Happy” में दिखाई दीं, जिससे एक बार फिर वह चर्चा में आ गईं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Elli AvrRam (@elliavrram)

आशीष चंचलानी का करियर…

आशीष चंचलानी भारत के सबसे लोकप्रिय यूट्यूबर्स में से एक हैं। उनके यूट्यूब चैनल Ashish Chanchlani Vines के 30 मिलियन से ज़्यादा सब्सक्राइबर हैं। उन्होंने 2009 में अपना चैनल शुरू किया था, हालांकि पहला वीडियो उन्होंने 2014 में अपलोड किया। अपनी दमदार कॉमिक टाइमिंग और रिलेटेबल कंटेंट की वजह से वे तेजी से दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो गए। 2019 में वह फिल्म “Carry On” में भी अभिनय करते नजर आए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशीष चंचलानी की अनुमानित नेट वर्थ करीब 29 करोड़ रुपए है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ashish Chanchlani (@ashishchanchlani)

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Coolie Film ‘Monica’ Song Out: ‘कुली’ का दूसरा गाना ‘Monica’ हुआ वायरल, पूजा के डांस ने मचाया तहलका…
Next: GIR Somnath Liquor Seizure: गिर सोमनाथ में 41 लाख की शराब बरामदगी पर बड़ी कार्रवाई, डीजीपी ने PI को किया सस्पेंड

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.