UP TET TGT PGT Exam Dates: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने मंगलवार को हुई बैठक में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET), प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT), प्रवक्ता संवर्ग (PGT) और असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है।
आयोग ने जारी किया लेटर
आयोग की ओर से 20 जनवरी 2026 को जारी लेटर के अनुसार, सहायक आचार्य, प्रवक्ता (PGT), प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) और UP शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET) की परीक्षाएं अलग-अलग तारीखों में आयोजित की जाएगी।
UP TET TGT PGT Exam Dates: इन तारीखों को होगी परीक्षा
साल 2022 की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 18 और 19 अप्रैल को, PGT भर्ती परीक्षा 9 व 10 मई, TGT भर्ती परीक्षा 3-4 और यूपी TET का आयोजन 2, 3 व 4 जुलाई को किया जाएगा। यह फैसला आयोग अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। [caption id="attachment_129402" align="alignnone" width="609"]
भर्ती परीक्षा की तारीखों का ऐलान[/caption]