Sarangarh-Bilaigarh Development: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के शासकीय लोचन प्रसाद पांडे महाविद्यालय परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में 186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने 96 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और 90 करोड़ रुपये के कार्यों का भूमिपूजन किया।
CM ने दी सौगात
इसके अतिरिक्त, सीएम ने जिले में जनसुविधाओं के विस्तार के लिए 13.40 करोड़ रुपये के विभिन्न कार्यों की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसुविधाओं का सतत विस्तार उनकी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया कि सांसद के रूप में उन्होंने लंबे समय तक सारंगढ़ की सेवा की और अब मुख्यमंत्री के रूप में पिछले डेढ़ वर्षों से पूर्ण लगन और समर्पण के साथ छत्तीसगढ़ को विकास के पथ पर अग्रसर कर रहे हैं। [caption id="attachment_99475" align="alignnone" width="437"]
CM साय ने दी 186 करोड़ की विकास सौगात[/caption]
18 लाख PM आवास निर्माण को स्वीकृति
Sarangarh-Bilaigarh Development: मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों को पूरा करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाने की बात कही। उन्होंने बताया कि किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3,100 रुपये की दर से खरीदा जा रहा है, जिससे किसानों को आर्थिक लाभ हो रहा है। इसके अलावा, 18 लाख प्रधानमंत्री आवास निर्माण को स्वीकृति दी गई है, और इनका निर्माण इतनी तेजी से हो रहा है कि गांवों में राजमिस्त्री और सेंटरिंग प्लेट की कमी महसूस होने लगी है।महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिली मदद
मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इससे प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को आर्थिक संबल मिला है, और कई महिलाएं इस राशि से अपना व्यवसाय शुरू कर रही हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि सारंगढ़ के दानसरा की महिलाओं ने इस योजना की राशि से गाँव में राम मंदिर निर्माण की पहल की, जो पूरे प्रदेश [caption id="attachment_99476" align="alignnone" width="457"]
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिली मदद[/caption]