पंजाब में बस सेवाओं की हड़ताल

पंजाब में सरकारी बसों की हड़ताल, सरकार से नहीं बनी बात, CM आवास घेरने की तैयारी

पंजाब रोडवेज, और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने 3 से 5 अगस्त तक हड़ताल का ऐलान किया है।

By : शिवम् पांडेय
पंजाब में सरकारी बसों की हड़ताल, सरकार से नहीं बनी बात, CM आवास घेरने की तैयारी

पंजाब में बस सेवाओं की हड़ताल

पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने अपनी लंबित मांगों को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है। यूनियन के अनुसार 3 अगस्त से 5 अगस्त तक पूरे राज्य में तीन दिवसीय चक्का जाम और पूर्ण हड़ताल की जाएगी। इससे सरकारी बस सेवाएं व्यापक रूप से प्रभावित होने की संभावना है और लाखों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

CM आवास के बहार धरने की चेतावनी 

यूनियन ने घोषणा की है कि हड़ताल के दौरान मुख्यमंत्री आवास और परिवहन मंत्री के आवास के बाहर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री आवास के बाहर भूख हड़ताल भी की जाएगी। यूनियन का कहना है कि सरकार उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज कर रही है, इसलिए आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

70 बैठकें हुई नाकाम 

शुक्रवार को चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूनियन के सूबा प्रधान रेशम सिंह गिल ने कहा कि सरकार के साथ अब तक करीब 70 बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन कर्मचारियों की किसी भी प्रमुख मांग पर ठोस फैसला नहीं लिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार हर बार आश्वासन देती है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं होती।

सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप

रेशम सिंह गिल ने कहा कि सत्ता में आने से पहले सरकार ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और ठेकेदारी व्यवस्था खत्म करने का वादा किया था। लेकिन सरकार बनने के बाद इन वादों को पूरा नहीं किया गया। इसी कारण कर्मचारियों में भारी नाराजगी है और आंदोलन का फैसला लिया गया है।

यात्रियों पर पड़ेगा बड़ा असर

तीन दिवसीय हड़ताल के कारण पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी की बस सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इससे रोजाना सरकारी बसों से सफर करने वाले लाखों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कई रूटों पर बस सेवाएं पूरी तरह बंद रहने की आशंका है, जिससे वैकल्पिक परिवहन पर दबाव बढ़ेगा।

 

संबंधित सामग्री

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती की मांग कर रहे अभ्यर्थी नरेंद्र राजपूत को पुलिस ने धरना स्थल से उठाया। अभ्यर्थियों ने अपने आंदोलन को और मजबूती से जारी रखने की अपील की।

पंजाब में खेलों को नई रफ्तार: CM भगवंत मान ने 509 से ज्यादा ग्रामीण खेल मैदान किए समर्पित

पंजाब में खेलों को नई रफ्तार: CM भगवंत मान ने 509 से ज्यादा ग्रामीण खेल मैदान किए समर्पित

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 509 नए ग्रामीण खेल मैदानों का उद्घाटन किया, जो युवाओं को नशे से दूर रखने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रयास है।

केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले- पंजाब और गुजरात के स्कूलों की तुलना कर लो, सब साफ हो जाएगा

केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले- पंजाब और गुजरात के स्कूलों की तुलना कर लो, सब साफ हो जाएगा

अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सरकारी स्कूलों में सुधार के लिए काम कर रहे भगवंत मान सरकार की प्रशंसा की और भाजपा पर पुरानी तस्वीरें शेयर करने का आरोप लगाया।

पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज,पुलिस ने चलाई वाटर कैनन; कई पुलिसकर्मी घायल

पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज,पुलिस ने चलाई वाटर कैनन; कई पुलिसकर्मी घायल

पटना में BPSC TRE-4 परीक्षा प्रणाली के विरोध में छात्रों ने उग्र प्रदर्शन किया, जिसमें पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हुई।

63 हजार बिजली उपभोक्ताओं को फिर आएंगे बिल, 300 यूनिट सब्सिडी का मिलेगा लाभ

63 हजार बिजली उपभोक्ताओं को फिर आएंगे बिल, 300 यूनिट सब्सिडी का मिलेगा लाभ

पंजाब में बिजली बिल की समस्याओं का समाधान करने के लिए सरकार ने 63,702 उपभोक्ताओं के बिलों को संशोधित करने का निर्णय लिया है।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026