पुलिस पर हमला मध्य प्रदेश में

राजगढ़ में पुलिस पर जानलेवा हमला, पथराव कर आरोपी को छुड़ाकर ले गई भीड़

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में पुलिस पर भीड़ ने हमला किया, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए और आरोपी फरार हो गया।

राजगढ़ में पुलिस पर जानलेवा हमला, पथराव कर आरोपी को छुड़ाकर ले गई भीड़

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के बोड़ा थाना क्षेत्र के कड़िया सांसी गांव में पुलिस टीम पर उस समय जानलेवा हमला हो गया, जब पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान आरोपी पक्ष के लोगों ने पुलिस का विरोध शुरू कर दिया और देखते ही देखते माहौल हिंसक हो गया। भीड़ ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

महिलाएं भी विरोध में शामिल, आरोपी को छुड़ाकर फरार

पुलिस के अनुसार, आरोपी पक्ष के पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी कार्रवाई का विरोध किया। पहले पुलिस से गाली-गलौज की गई और उसके बाद भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। हमले के दौरान आरक्षक विनोद और कपिल अटारिया घायल हुए, जिनमें कपिल को गंभीर चोटें आई हैं। पथराव के बीच मची अफरा-तफरी का फायदा उठाकर भीड़ पुलिस हिरासत से आरोपी लालू उर्फ हिमांशु को छुड़ाकर फरार हो गई। घटना मंगलवार देर रात से बुधवार तड़के के बीच की बताई जा रही है।

नामजद समेत कई लोगों पर मामला दर्ज

घटना के बाद थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह राजपूत की शिकायत पर लालू उर्फ हिमांशु, नमन, भगवान सिंह, रुचिता, काड़ा, शकीना सहित अन्य महिला और पुरुषों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों पर शासकीय कार्य में बाधा डालने, सरकारी कर्मचारियों पर हमला करने, बलवा, जानलेवा हमला, धमकी देने और आरोपी को पुलिस हिरासत से छुड़ाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

घटना के बाद जिलेभर से अतिरिक्त पुलिस बल गांव में तैनात किया गया है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। पुलिस की टीमें फरार आरोपियों की तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में तनाव का माहौल है, लेकिन स्थिति पर पुलिस की लगातार नजर बनी हुई है।

संबंधित सामग्री

56 लाख बच्चों को नहीं मिली यूनिफॉर्म, अब खाते में आएगा पैसा; हाईकोर्ट की रोक से अटका टेंडर

56 लाख बच्चों को नहीं मिली यूनिफॉर्म, अब खाते में आएगा पैसा; हाईकोर्ट की रोक से अटका टेंडर

मध्य प्रदेश के 56 लाख स्कूली छात्रों को यूनिफॉर्म के लिए धनराशि सीधे बैंक खातों में भेजने की योजना है, जिससे टेंडर में देरी और हाईकोर्ट की रोक के बाद बदलाव किया गया।

देवास में 18 साल की सुनीता की संदिग्ध मौत: तालाब में मिला शव, 20-20 किलो के पत्थर बंधे थे

देवास में 18 साल की सुनीता की संदिग्ध मौत: तालाब में मिला शव, 20-20 किलो के पत्थर बंधे थे

मध्य प्रदेश के देवास में 18 वर्षीय सुनीता का शव तालाब से मिला, पत्थरों से बंधा हुआ। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस जांच जारी।

600 करोड़ की गड़बड़ी पर युवा कांग्रेस का डिप्टी CM के घर के बाहर प्रदर्शन, बंगले के बाहर उड़ाए नोट

600 करोड़ की गड़बड़ी पर युवा कांग्रेस का डिप्टी CM के घर के बाहर प्रदर्शन, बंगले के बाहर उड़ाए नोट

मध्य प्रदेश में सरकारी खजाने से लगभग 600 करोड़ रुपए की वित्तीय अनियमितता सामने आई, इसको लेकर युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।

MP में 27 अगस्त की भी छुट्टी: हाईकोर्ट समेत जिला कोर्ट बंद, लगातार 5 दिन का ब्रेक

MP में 27 अगस्त की भी छुट्टी: हाईकोर्ट समेत जिला कोर्ट बंद, लगातार 5 दिन का ब्रेक

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट और जिला कोर्ट्स 27 अगस्त को बंद रहेंगे, जिससे न्यायिक कर्मचारियों को 5 दिन की छुट्टी मिलेगी।

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

Advertisement

UK Add श्री केदारनाथ धाम 05 on 27 Aug 2026