mp-news-mla-pritam-singh-lodhi-will-run-cleanliness-campaign-in-khaniyadhana

MP News: खनियाधाना में स्वच्छता अभियान चलाएंगे विधायक प्रीतम सिंह लोधी

By : Aditya Mishra
MP News: खनियाधाना में स्वच्छता अभियान चलाएंगे विधायक प्रीतम सिंह लोधी

MP News: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के खनियाधाना पिछोर के विधायक प्रीतम सिंह लोधी सुबह 10 बजे नगर में स्वच्छता अभियान की शुरुआत करेंगे। इस अभियान में विधायक स्वयं नगर परिषद के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाएंगे और लोगों से नगर को स्वच्छ बनाए रखने की अपील करेंगे।

विधायक करेंगे स्वच्छता अभियान की शुरूआत

MP News: विधायक के निज सचिव महेश लोधी ने जानकारी दी है कि प्रीतम सिंह लोधी इस अभियान के तहत नगर के विभिन्न हिस्सों में झाड़ू लेकर सफाई करेंगे जिससे स्वच्छता का संदेश पूरे क्षेत्र में फैले। कुछ दिन पहले भी पिछोर में इसी तरह का अभियान चलाया गया था  जहां विधायक ने व्यक्तिगत रूप से सफाई करते हुए बाल्मीकि समाज की हड़ताल को समाप्त करवाने में अहम भूमिका निभाई थी।

प्रीतम लोधी स्वच्छता का देंगे संदेश

MP News: इस पहल का उद्देश्य नगर को स्वच्छ और स्वस्थ रखना है  और इसमें नगर परिषद का सहयोग महत्वपूर्ण रहेगा। स्थानीय जनता से भी इस अभियान में जुड़ने और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की जा रही है।

Advertisement

UK Add श्री केदारनाथ धाम 05 on 27 Aug 2026