mp-bjp-office-meeting-discussions

MP BJP Meeting: प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई बैठक,जानिए किन-किन विषयों पर हुई चर्चा

By : Aditya Mishra
MP BJP Meeting: प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई बैठक,जानिए किन-किन विषयों पर हुई चर्चा

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा हर घर पर 6 अप्रैल को लहराएगा झंडा

MP BJP Meeting: खबर राजधानी भोपाल से है जहां आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा,राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष, संभाग और जिला प्रभारी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री जामवाल शामिल हुए। जानकारी के लिए बतादें कि बैठक में भाजपा स्थापना दिवस मनाने समेत कई विषय पर चर्चा हुई।

बीजेपी के स्थापना दिवस को लेकर हुई चर्चा

बैठक में बैठक के आजीवन सहयोग निधि से लेकर भाजपा के स्थापना दिवस को लेकर चर्चा की गई... पार्टी के स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई... जिसमें 6 से 14 अप्रैल तक भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। साथ ही 8 और 9 अप्रैल को मंडल स्तर पर भी विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। वहीं 14 अप्रैल को डॉ आंबेडकर जयंती पर आयोजन किए जाएंगे। [caption id="attachment_72281" align="alignnone" width="300"]MP BJP Meeting: MP BJP Meeting:[/caption]

बूथ स्तर तक मनाया जाएगा दिवस-वीडी शर्मा

बतादें कि बैठक को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस है... जिसे लेकर व्यापक तैयारियां की जाएंगी। आगे उन्होंने कहा कि, इस मौके पर बूथ स्तर तक दिवस मनाया जाएगा। सभी 65,014 बूथों पर प्राथमिक सदस्यों की सम्मेलन होगी। 6 अप्रैल को ही हर घर पर झंडा होगा। उन्होंने कहा कि, मध्य प्रदेश में एक करोड़ 75 लाख सदस्य और एक लाख से ऊपर सक्रिय सदस्य हैं। सभी कार्यकर्ता प्रत्येक घर पर बीजेपी का झंडा लगाएंगे। [caption id="attachment_72282" align="alignnone" width="300"]MP BJP Meeting: MP BJP Meeting:[/caption]

गांव,बस्ती में शुरू होगा चलो अभियान - प्रदेश अध्यक्ष

MP BJP Meeting: उन्होंने कहा कि, 8 और 9 अप्रैल को सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन होगा। 7 से 12 अप्रैल के बीच में गांव से चलो अभियान शुरू किया जाएगा। वहीं तीन दिन लगातार गांव और बस्ती चलो अभियान में जुटेंगे। 14 अप्रैल को बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर कई कार्यक्रम होंगे। उन्होंने कहा कि, वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर भी अभियान चलाएंगे। और भी ऐसी खबरों के लिए पढ़ते रहिए  nation mirror 

Advertisement

UK Add श्री केदारनाथ धाम 05 on 27 Aug 2026