मोदी ने शुरू की नशामुक्त अभियान

नशे के खिलाफ बोले CM डॉ यादव, कहा - अब नए प्रकार का नशा बढ़ा

प्रधानमंत्री मोदी ने 100 हफ्ते का 'नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान' शुरू किया, जिससे युवा वर्ग नशे से मुक्त होकर विकसित भारत का सपना पूरा कर सकें।

नशे के खिलाफ बोले CM डॉ यादव, कहा - अब नए प्रकार का नशा बढ़ा

नशे के खिलाफ बोले CM डॉ यादव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को नशे से मुक्त करने के लिए 100 हफ्ते के राष्ट्रव्यापी 'नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान' की शुरुआत की है। इस अवसर पर भोपाल स्थित मैनिट सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, खेल मंत्री विश्वास सारंग और भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा विशेष रूप से शामिल हुए। 

नशे के खिलाफ हो एकजुट 

CM डॉ. मोहन यादव ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि 10-15 साल पहले तक हर चौराहे पर पान, बीड़ी और सिगरेट की दुकानें और गुमटियां दिखती थीं। वक्त के साथ इन दुकानों का दायरा तो कम हुआ है, लेकिन अब दूसरे प्रकार का नशा बढ़ गया है। आज के दौर में हमें सभी प्रकार के नशे के खिलाफ एकजुट होकर अपनी सक्रिय भूमिका निभानी होगी। 

19 धार्मिक नगरों में शराबबंदी 

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बताया कि सरकार बनते ही प्रदेश के 19 धार्मिक नगरों में शराबबंदी लागू की गई है और ड्रग तस्करों पर कड़ी कार्रवाई हो रही है। मध्य प्रदेश पुलिस ने हाल ही में नशे के खिलाफ 1 महीने का विशेष अभियान भी चलाया है। शराब के विवाद में 2 भाइयों की चाकूबाजी का उदाहरण देते हुए सीएम डॉ यादव ने कहा कि नशा घर बर्बाद कर देता है, इसलिए युवाओं को नशा छोड़कर सकारात्मक जीवन चुनना चाहिए।

नशे से दूरी है जरूरी

अभियान का शुभारंभ करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नशे को समाज और देश के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती बताया। PM मोदी ने कहा कि नशे के खिलाफ यह लड़ाई केवल एक सरकारी अभियान नहीं है, बल्कि इसे देश के हर नागरिक की सहभागिता से एक 'जन आंदोलन' बनना होगा। सामूहिक प्रयासों में बहुत ताकत होती है और देश भर के लाखों युवाओं द्वारा लिया गया यह संकल्प अगले 100 सप्ताह तक लगातार आगे बढ़ता रहेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट किया कि विकसित भारत का सपना तभी पूरा हो सकता है जब देश का युवा वर्ग स्वस्थ, जागरूक और नशे से पूरी तरह दूर रहे।


संबंधित सामग्री

केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले- पंजाब और गुजरात के स्कूलों की तुलना कर लो, सब साफ हो जाएगा

केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले- पंजाब और गुजरात के स्कूलों की तुलना कर लो, सब साफ हो जाएगा

अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सरकारी स्कूलों में सुधार के लिए काम कर रहे भगवंत मान सरकार की प्रशंसा की और भाजपा पर पुरानी तस्वीरें शेयर करने का आरोप लगाया।

भारतीय महिलाओं के कपड़ों में क्यों नहीं हुआ करती थी जेब? ये हैं वजह

भारतीय महिलाओं के कपड़ों में क्यों नहीं हुआ करती थी जेब? ये हैं वजह

भारतीय महिलाओं के कपड़ों में जेबों की कमी एक ऐतिहासिक और आर्थिक मुद्दा है, जो फैशन पर अधिक जोर देने और पुरुष प्रधान समाज की वजह से है।

कानकुन टेनिस ओपन में भारत का जलवा, बालाजी-चंद्रशेखर ने जीता खिताब

कानकुन टेनिस ओपन में भारत का जलवा, बालाजी-चंद्रशेखर ने जीता खिताब

भारत के एन. श्रीराम बालाजी और अनिरुद्ध चंद्रशेखर ने मैक्सिको में कानकुन कंट्री टेनिस ओपन का डबल्स खिताब जीता।

सिर्फ आस्था नहीं, विज्ञान भी देता है सावन में मांस-मछली से परहेज की सलाह, समझिए असल वजह

सिर्फ आस्था नहीं, विज्ञान भी देता है सावन में मांस-मछली से परहेज की सलाह, समझिए असल वजह

सावन के महीने में शाकाहार के पीछे विज्ञान और आयुर्वेद दोनों का हाथ है, जिसमें पाचन तंत्र की धीमी गति और बीमारियों से बचाव के लिए सात्विक भोजन की सलाह दी जाती है।

स्कूल में हिजाब पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, यूनिफॉर्म को माना जरूरी

स्कूल में हिजाब पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, यूनिफॉर्म को माना जरूरी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यह निर्णय दिया है कि स्कूल की यूनिफॉर्म नीति का पालन करना जरूरी है और सभी छात्रों के लिए समान ड्रेस कोड लागू होता है।

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026