horrific-road-accident-in-jalaun-latest-news

Jalaun में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर

By : Ranu
Jalaun में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर

रिपोर्ट-प्रभात कुमार

Jalaun जिले में बंगरा-माधौगढ़ मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार एक अज्ञात वाहन ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मारी।घटना में दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए उरई भेज दिया है। यह हादसा माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र में हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।

Advertisement

UK Add पहली बार वित्तीय प्रबंधन 02 on 24 Aug 2026