हरियाणा सीएम सैनी की बैठक

गुरुग्राम में सीएम नायब सैनी का बड़ा एक्शन, 15 में से 13 शिकायतों का मौके पर निपटारा; विपक्ष पर साधा निशाना

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में जनसमस्याओं के समयबद्ध और प्रभावी समाधान पर जोर दिया।

By : रोहन उमक
गुरुग्राम में सीएम नायब सैनी का बड़ा एक्शन, 15 में से 13 शिकायतों का मौके पर निपटारा; विपक्ष पर साधा निशाना

गुरुग्राम में सीएम नायब सैनी का बड़ा एक्शन, 15 में से 13 शिकायतों का मौके पर निपटारा; विपक्ष पर साधा निशाना

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को गुरुग्राम में जिला कष्ट निवारण समिति (ग्रीवेंस कमेटी) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष कुल 15 शिकायतें प्रस्तुत की गईं, जिनमें से 13 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष दो लंबित मामलों में संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

हरियाणा सीएम सैनी

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि आम नागरिकों की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता लोगों की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान होना चाहिए।

स्वच्छता और सौंदर्यीकरण में लापरवाही पर सख्त रुख

मुख्यमंत्री सैनी ने गुरुग्राम शहर की स्वच्छता और सौंदर्यीकरण को लेकर भी अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर में अवैध रूप से निर्माण एवं विध्वंस (सीएंडडी) वेस्ट फेंकने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही उन्होंने सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में कोताही बरतने वाले अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि लापरवाही पाए जाने पर उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन के लिए प्रतिबद्ध है तथा जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कांग्रेस के कैंडल मार्च पर साधा निशाना

कांग्रेस का चुनावी चिन्ह

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस द्वारा निकाले जा रहे कैंडल मार्च को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि युवाओं के नाम पर राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्यमंत्री के अनुसार, कांग्रेस के शासनकाल में नौकरियों में सबसे अधिक अनियमितताएं और धांधली हुईं, जबकि वर्तमान केंद्र सरकार लगातार छात्रों और युवाओं के हित में फैसले ले रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में छात्रों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने छात्र कल्याण को प्राथमिकता दी है, जबकि कांग्रेस ने अपने लंबे शासनकाल में युवाओं के भविष्य के साथ न्याय नहीं किया।

पंजाब भर्ती परीक्षा को लेकर भी उठाए सवाल

मुख्यमंत्री सैनी ने पंजाब के आबकारी विभाग की हालिया भर्ती परीक्षा को लेकर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं के मामले सामने आए हैं। उनके अनुसार, कुछ अभ्यर्थियों के रोल नंबर के साथ नाम की जगह "भारतीय स्टेट बैंक" दर्ज था, जबकि कुछ मामलों में केवल फोटो लगी होने के बावजूद उन्हें एक्साइज इंस्पेक्टर नियुक्त कर दिया गया।

बैठक का एक दृश्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष ऐसी कथित अनियमितताओं पर चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वे युवाओं और छात्रों के नाम पर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रहे हैं।

संबंधित सामग्री

गुरुग्राम में CM सैनी के काफिले को काले झंडे दिखाने का मामला, 8 और कांग्रेसियों को जमानत

गुरुग्राम में CM सैनी के काफिले को काले झंडे दिखाने का मामला, 8 और कांग्रेसियों को जमानत

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के काफिले का विरोध करने पर गिरफ्तार कांग्रेस के कार्यकर्ता जमानत पर रिहा हो गए हैं।

हरियाणा में निवेश को बड़ा बूस्ट: CM नायब सैनी ने निवेशकों को दीं 5 गारंटियां

हरियाणा में निवेश को बड़ा बूस्ट: CM नायब सैनी ने निवेशकों को दीं 5 गारंटियां

हरियाणा सरकार ने मुंबई में 'हैपनिंग हरियाणा 2.0' आयोजन के दौरान 66,000 करोड़ रुपये के निवेश MoU पर हस्ताक्षर किए। मुख्यमंत्री ने निवेशकों को पांच गारंटियों का आश्वासन दिया।

मुंबई में CM सैनी की 20 से ज्यादा कंपनियों से चर्चा, हरियाणा में 66 हजार करोड़ से अधिक के निवेश के MOU

मुंबई में CM सैनी की 20 से ज्यादा कंपनियों से चर्चा, हरियाणा में 66 हजार करोड़ से अधिक के निवेश के MOU

हरियाणा में निवेश की संभावनाओं को बढ़ावा देने हेतु मुंबई में राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जहां 66,000 करोड़ रुपये के MOU पर हस्ताक्षर हुए।

हरियाणा CM सैनी के काफिले को रोकने की कोशिश पर बड़ा एक्शन, दो DCP को नोटिस; 18 पुलिसकर्मी निलंबित

हरियाणा CM सैनी के काफिले को रोकने की कोशिश पर बड़ा एक्शन, दो DCP को नोटिस; 18 पुलिसकर्मी निलंबित

हरियाणा के मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक ने पुलिस प्रशासन को 20 अधिकारियों को निलंबित करने और दो DCP को कारण बताओ नोटिस जारी करने पर मजबूर किया।

कंप्यूटर ऑपरेटर से मुख्यमंत्री तक; हरियाणा CM सैनी ने सुनाई संघर्ष की कहानी, बोले- मेरे सफर में कोई लिफ्ट नहीं थी

कंप्यूटर ऑपरेटर से मुख्यमंत्री तक; हरियाणा CM सैनी ने सुनाई संघर्ष की कहानी, बोले- मेरे सफर में कोई लिफ्ट नहीं थी

नायब सिंह सैनी ने बताया कि कैसे उन्होंने बिना किसी शॉर्टकट के राजनीतिक सफलता हासिल की, 1996 से लेकर मुख्यमंत्री बनने तक का सफर।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026