cm-vishnudeo-in-jagannath-news

महाप्रभु जगन्नाथ की शरण में विष्णुदेव: कटक मेडिकल कॉलेज में आगजनी पर जताया शोक

By : divya mistry
महाप्रभु जगन्नाथ की शरण में विष्णुदेव: कटक मेडिकल कॉलेज में आगजनी पर जताया शोक

CM Vishnudeo in Jagannath: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुंचे जहा उन्होंने भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की पूजा अर्चना की। और महाप्रभु की भव्य आरती कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस मौके पर रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा समेत कई लोग मौजूद रहे।

[caption id="attachment_141420" align="alignnone" width="901"]सीएम विष्णुदेव साय सीएम विष्णुदेव साय[/caption]

राष्ट्रसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ें यही मंगलकामना

CM Vishnudeo in Jagannath: सीएम साय ने ट्वीट कर लिखा कि.. राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में विधायक पुरंदर मिश्रा के नाती आकृत ऐश्वर्य देवता के उपनयन संस्कार में सम्मिलित हुआ। इस पावन वैदिक संस्कार के अवसर पर महाप्रभु जगन्नाथ महाराज से बालक के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम संस्कारों और ऊर्जावान जीवन की कामना की। सनातन संस्कृति में उपनयन संस्कार ज्ञान, अनुशासन और आध्यात्मिक जीवन की ओर अग्रसर होने का महत्वपूर्ण पड़ाव माना गया है। आकृत बेटा सदैव धर्म, ज्ञान और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ें यही मंगलकामना है।

कटक एससीबी मेडिकल कॉलेज हादसे पर जताया दुख

वहीं उन्होंने ओडिशा के कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा केयर आईसीयू में आग लगने की दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त जताया है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक बताया है। सीएम ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुखद घड़ी में छत्तीसगढ़ की जनता उनके साथ खड़ी है।

CM Vishnudeo in Jagannath: उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।मुख्यमंत्री ने महाप्रभु जगन्नाथ स्वामी से प्रार्थना करते हुए कहा कि वे दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। शोकाकुल परिवारों को इस कठिन समय को सहने की शक्ति प्रदान करें।

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026