उपचुनाव परिणाम 2023

बिहार, गुजरात और MP में उपचुनाव परिणाम घोषित, बांकीपुर में PK की बड़ी जीत, गुजरात में BJP जीती

बिहार के बांकीपुर से प्रशांत किशोर और मध्यप्रदेश के दतिया से कांग्रेस ने जीत दर्ज की, गुजरात में BJP के सतेन्द्रभाई पटेल विजयी हुए।

बिहार, गुजरात और MP में उपचुनाव परिणाम घोषित, बांकीपुर में PK की बड़ी जीत, गुजरात में BJP जीती

बिहार, गुजरात और MP में उपचुनाव परिणाम घोषित

बिहार, गुजरात और मध्यप्रदेश में उपचुनाव के रिजल्ट आ चुके है। मध्यप्रदेश की दतिया सीट से कांग्रेस ने बाजी मार ली। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने BJP प्रत्याशी को 6029 वोटों से हराया। बिहार के बांकीपुर में जनसुराज पार्टी के फाउंडर प्रशांत किशोर 18953 वोटों से जीत गए हैं। प्रशांत किशोर को 63203 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार को 44250 वोट मिले। 

नितिन नवीन की पारंपरिक सीट

वहीं गुजरात के मंजलपुर में BJP के सतेन्द्रभाई (सतीश) पटेल ने 30,499 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने कांग्रेस के भिखाभाई रबारी को हराया। 30 जुलाई को हुए उपचुनाव में इस सीट पर 37.05 प्रतिशत मतदान हुआ था। बांकीपुर सीट बिहार BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की पारंपरिक सीट मानी जाती है। वे यहां से लगातार 5 बार विधायक रहे। उनके राज्यसभा जाने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया।  

सुधार जरूर होगा- PK

प्रशांत किशोर बोले- मेरे विधायक बनने से बांकीपुर रातों-रात बेंगलुरु नहीं बन जाएगा, लेकिन आप अगले 2-3 महीनों में यहां कुछ सुधार जरूर देखेंगे। बांकीपुर की जनता ने BJP नेतृत्व को एक स्पष्ट संदेश दिया है। कृपया बिहार के लिए एक अच्छे इंसान को मुख्यमंत्री नियुक्त करें। वहीं प्रशांत किशोर की पत्नी ने कहा- बांकीपुर की जनता का धन्यवाद करती हूं 

पंचायत स्टाइल में डांस

पटना में जनसुराज ऑफिस में जश्न शुरू हो गया। X पर PK और बांकीपुर ट्रेंड कर रहे हैं। रिजल्ट देखकर पार्टी का कार्यकर्ता रो पड़ा। महिलाओं ने होली खेली। जनसुराज कार्यकर्ताओं ने कहा कि नितिन नवीन की सीट झांकी है। पूरा बिहार अभी बाकी है। कार्यकर्ताओं ने पंचायत वेब सीरीज की स्टाइल में डांस भी किया। रिजल्ट से पहले BJP नेता ने भी 200 किलो लड्‌डू बनवाए हैं।

संबंधित सामग्री

यूपी में बाढ़ का कहर, 19 जिले प्रभावित; MP के 22 जिलों में रेड अलर्ट

यूपी में बाढ़ का कहर, 19 जिले प्रभावित; MP के 22 जिलों में रेड अलर्ट

भारी बारिश के कारण उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, और बिहार सहित कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति गंभीर। बिजली गिरने से छत्तीसगढ़ में मौतें।

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, विकास के रोडमैप पर होगी बात

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, विकास के रोडमैप पर होगी बात

 'कंट्रीब्यूशन ऑफ सेंट्रली फंडेड इंस्टीट्यूशनस फॉर समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' है कॉन्क्लेव का विषय, भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में होगा भव्य कार्यक्रम

दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, की अतिवृष्टि-राहत कार्यों की समीक्षा, जानें क्या दिए निर्देश?

दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, की अतिवृष्टि-राहत कार्यों की समीक्षा, जानें क्या दिए निर्देश?

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, डॉ. मोहन यादव ने रीवा, शहडोल, और जबलपुर में बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

राजा वड़िंग ने पूर्व DGP मुस्तफा को भेजा कानूनी नोटिस, इंटरव्यू में कही बातों पर बवाल

राजा वड़िंग ने पूर्व DGP मुस्तफा को भेजा कानूनी नोटिस, इंटरव्यू में कही बातों पर बवाल

पंजाब कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मोहम्मद मुस्तफा को कानूनी नोटिस भेजा, व्यक्तिगत टिप्पणियों के आरोप में।

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले CNG की कीमतें बढ़ीं, भोपाल में नया रेट ₹97.50 प्रति किलो हुआ। इससे वाहन चालकों पर आर्थिक असर पड़ सकता है।

Advertisement

UK Add पहली बार वित्तीय प्रबंधन 02 on 24 Aug 2026