भोपाल में ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन

ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन 2026: विदेशी मेहमानों के स्वागत में सजा भोपाल

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल अगस्त 2026 में ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन की मेजबानी करेगी, जिसमें कई देशों के संस्कृति मंत्री भाग लेंगे।

ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन 2026: विदेशी मेहमानों के स्वागत में सजा भोपाल

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल 5 अगस्त से 8 अगस्त तक आयोजित होने वाले ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। चार दिनों तक चलने वाले इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में ब्रिक्स देशों सहित कई मित्र देशों के संस्कृति मंत्री और वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल होंगे। सम्मेलन के दौरान भारत की सांस्कृतिक विरासत, समरसता और वैश्विक सहयोग का संदेश दुनिया तक पहुंचाया जाएगा।

GIS की तर्ज पर संवारा जा रहा शहर

विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए भोपाल को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) की तर्ज पर सजाया जा रहा है। वीआईपी रोड, भोज सेतु, एयरपोर्ट रोड, गांधी नगर, पॉलीटेक्निक चौराहा और पंडित कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल) तक विशेष रंगरोगन और सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। डिवाइडरों पर रंगाई-पुताई की जा रही है, जबकि प्रमुख मार्गों को आकर्षक स्वरूप दिया जा रहा है।

भोज सेतु पर दिखेगी मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान

भोज सेतु के दोनों ओर ऐसी कलात्मक पेंटिंग बनाई जा रही हैं, जो मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक विरासत को दर्शाती हैं। इन चित्रों के माध्यम से प्रदेश की लोक कला, परंपराएं और पर्यटन स्थलों की झलक विदेशी प्रतिनिधियों को देखने को मिलेगी। प्रशासन का उद्देश्य मेहमानों के सामने मध्य प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना है।

कई देशों के मंत्री और प्रतिनिधि होंगे शामिल

इस सम्मेलन का आयोजन ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ की सनातन भावना और वैश्विक समरसता के संदेश पर आधारित है। इसमें ब्राजील, इथियोपिया, इंडोनेशिया, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), दक्षिण अफ्रीका, क्यूबा, थाईलैंड और बेलारूस सहित कई देशों के संस्कृति मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और राजनयिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। यह आयोजन भारत और सहभागी देशों के बीच सांस्कृतिक सहयोग को नई मजबूती देगा।

सांस्कृतिक कूटनीति को मिलेगा नया आयाम

ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक कूटनीति को मजबूत करने का महत्वपूर्ण मंच भी है। सम्मेलन के दौरान विभिन्न देशों के प्रतिनिधि सांस्कृतिक विरासत संरक्षण, कला, पर्यटन और रचनात्मक सहयोग जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे। भोपाल की मेजबानी से मध्य प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी सांस्कृतिक पहचान और आतिथ्य का प्रदर्शन करने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

संबंधित सामग्री

अतिथि शिक्षकों के 5 हजार पदों पर भर्ती, आज से ऑनलाइन आवेदन

अतिथि शिक्षकों के 5 हजार पदों पर भर्ती, आज से ऑनलाइन आवेदन

मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू, ऑनलाइन आवेदन और मेरिट आधारित चयन का विकल्प प्रदान किया गया।

दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश, गुरुग्राम में वर्क-फ्रॉम-होम:यूपी में 4 की मौत

दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश, गुरुग्राम में वर्क-फ्रॉम-होम:यूपी में 4 की मौत

उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश जारी है। दिल्ली, यूपी, एमपी में जलभराव, ट्रैफिक जाम, फ्लाइट्स प्रभावित हुईं। मौसम विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया।

सरकार का लक्ष्य जन-कल्याण, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- हम हमेशा श्रमिकों के साथ

सरकार का लक्ष्य जन-कल्याण, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- हम हमेशा श्रमिकों के साथ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संबल योजना 2.0 के अंतर्गत 203 करोड़ रुपये की राशि श्रमिकों के खातों में स्थानांतरित की।

एमपी के लिए सीएम डॉ. मोहन का बड़ा विजन, संभाग और जिलास्तर पर होंगे कृषि नवाचार संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

एमपी के लिए सीएम डॉ. मोहन का बड़ा विजन, संभाग और जिलास्तर पर होंगे कृषि नवाचार संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि नवाचार और आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने हेतु नई योजनाएं प्रारंभ कीं, जिससे युवाओं को कृषि से जोड़ने की कोशिश की जा रही है।

भोपाल-दिल्ली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 3 घंटे से ज्यादा लेट, VIP से आम यात्री तक परेशान

भोपाल-दिल्ली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 3 घंटे से ज्यादा लेट, VIP से आम यात्री तक परेशान

एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-1790 भोपाल से दिल्ली 3 घंटे देरी से उड़ान भरी, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई।

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026