बस्तर में विकास की नई पहल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर विकास पर अमित शाह से चर्चा की

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ बस्तर के विकास और स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तार पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर विकास पर अमित शाह से चर्चा की

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर बस्तर में तेजी से बदल रहे हालात और विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा उपस्थित थे।

बैठक में विशेष रूप से बस्तर में चल रहे ‘मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान’ पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को बताया कि जिन इलाकों में कभी एम्बुलेंस पहुंचना भी मुश्किल माना जाता था, वहां अब डॉक्टर, दवाइयां और स्वास्थ्य टीमें नियमित रूप से पहुंच रही हैं। दूरस्थ गांवों में पैदल जाकर लोगों की जांच की जा रही है और गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान कर निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। 

बुनियादी सेवाएं आसानी से उपलब्ध

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बस्तर में अब पुराने सुरक्षा शिविर केवल सुरक्षा तक सीमित नहीं रह गए हैं। इन्हें धीरे-धीरे “जन सुविधा केंद्र” के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां गांव के लोगों को स्वास्थ्य, शिक्षा, बैंकिंग और सरकारी योजनाओं से जुड़ी जरूरी सुविधाएं एक ही स्थान पर मिल रही हैं। इन केंद्रों के जरिए दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को पहली बार कई बुनियादी सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो रही हैं। 

रायपुर या बिलासपुर नहीं जाना पड़ेगा

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान की शुरुआत 13 अप्रैल 2026 से सुकमा से हुई है। इस अभियान में 36 लाख लोगों को लक्षित किया गया है। इसके अलावा बस्तर मुन्ने ( अग्रणी बस्तर) अभियान के जरिए 31 महत्वपूर्ण योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम तेजी से चल रहा है। जगदलपुर में नया सुपर स्पेशलिटी अस्पताल शुरू हो गया है, जहां अब बस्तर के लोगों को महंगे इलाज के लिए रायपुर या बिलासपुर नहीं जाना पड़ेगा। 

इस बदलाव का बड़ा उदाहरण बना

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो इलाके कभी नक्सल प्रभाव के कारण मुख्यधारा से कटे हुए थे, वहां आज सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंच रहा है। हाल ही में सुकमा के एक अत्यंत दुर्गम गांव से गंभीर मरीज को सैकड़ों किलोमीटर दूर अस्पताल पहुंचाकर उपचार दिलाना इस बदलाव का बड़ा उदाहरण बना है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को बस्तर के लिए तैयार विकास रोडमैप की जानकारी दी। इसमें सड़क, शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेष फोकस रखा गया है। 

18 और 19 मई को बस्तर प्रवास संभावित

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बस्तर में हो रहे विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की सराहना की। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर यह सुनिश्चित कर रही है कि विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का 18 और 19 मई को बस्तर प्रवास संभावित है।

संबंधित सामग्री

104 हेल्थ हेल्पलाइन: एक दशक में कॉल सेंटर से ‘प्रोएक्टिव हेल्थ सिस्टम’ तक पहुंचा उत्तराखंड - सीएम धामी

104 हेल्थ हेल्पलाइन: एक दशक में कॉल सेंटर से ‘प्रोएक्टिव हेल्थ सिस्टम’ तक पहुंचा उत्तराखंड - सीएम धामी

उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में, 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन ने स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ और प्रभावी बनाया है।

पंजाब CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- शहीदों के सपनों का रंगला पंजाब बना रहे

पंजाब CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- शहीदों के सपनों का रंगला पंजाब बना रहे

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फिरोजपुर में आजादी दिवस पर सरकारी उपलब्धियां और विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी, विशेषकर महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य सेवाओं पर फोकस करते हुए।

डिप्टी CM के साथ तिरंगा लेकर निकले बाइकर्स, 300 KM सफर कर पहुंचेंगे कर्रेगुट्टा

डिप्टी CM के साथ तिरंगा लेकर निकले बाइकर्स, 300 KM सफर कर पहुंचेंगे कर्रेगुट्टा

बस्तर में तिरंगा यात्रा शुरू हो गई है, जिसमें स्थानीय युवा, पुलिस, CRPF और बाइकर्स शामिल हैं। यात्रा के माध्यम से शांति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया जा रहा है।

संसद में हंगामा; NDA और विपक्ष आमने-सामने, लोकसभा में 2 बिल पास

संसद में हंगामा; NDA और विपक्ष आमने-सामने, लोकसभा में 2 बिल पास

भारतीय संसद में NDA और विपक्ष ने एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कई बिल पास हुए, जबकि गृह मंत्री शाह पर विपक्ष के नारेबाजी भी हुई।

सीएम साय ने कसा तंज 'कांग्रेस को खुश होना चाहिए', कहा- चार दशकों की समस्या खत्म हो गई

सीएम साय ने कसा तंज 'कांग्रेस को खुश होना चाहिए', कहा- चार दशकों की समस्या खत्म हो गई

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि नक्सलवाद का खत्म होने से बस्तर के 92 गांवों में ध्वजारोहण किया जाएगा।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026