नीरज चोपड़ा, रोहित, यशवीर जैवलीन थ्रो के फाइनल में, नीरज ने 79.61 m का किया थ्रो
नीरज चोपड़ा, रोहित यादव और यश वीर सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेंस जैवलीन थ्रो स्पर्धा के फाइनल के लिए लिए क्वालीफाई कर लिया है। पूर्व ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अपने अभियान की शुरुआत पहले दौर में 76.28 m के थ्रो के साथ की। नीरज चौपड़ा ने दूसरे प्रयास में 79.61 मीटर दूर जैवलिन फेंका।
नीरज ने बनाई फाइनल में जगह
नीरज चोपड़ा ने अपने 79.61 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ पांचवें स्थान पर रहते हुए आसानी से फाइनल में जगह बनाई। नीरज के साथ-साथ भारत के रोहित यादव (78.37 मीटर) और यशवीर सिंह (78.36 मीटर) ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रमशः नौवां और 10वां स्थान हासिल किया और फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। क्वालिफिकेशन में श्रीलंका के रुमेश पाथिराजे 82.84 m के साथ पहले स्थान पर रहे। ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स (81.29 मीटर), साउथ अफ्रीका के डाउ स्मिट (80.64 मीटर) और इंग्लैंड के बेन ईस्ट (80.38 मीटर) ने भी नीरज चौपड़ा से बेहतर प्रदर्शन किया।
कैसे होते है क्वालिफाई?
पाकिस्तान के अरशद नदीम दूसरे और तीसरी कोशिश में सुधार नहीं कर सके। उनका बेस्ट थ्रो पहले प्रयास का 78.63 m रहा। इसी की बदौलत उन्होंने 7वें स्थान से फाइनल में प्रवेश किया। बता दे क्वालिफाइंग राउंड में खिलाड़ियों को 3 अटेम्प्ट मिलते हैं। ऑटोमैटिक क्वालिफाइंग मार्क हासिल करने वाले खिलाड़ियों को सीधे फाइनल में एंट्री मिलती हैं। इसके अलावा टॉप 12 खिलाड़ी फाइनल राउंड के लिए क्वालिफाई करते हैं।
भारत को तीसरा गोल्ड
इससे पहले दिलीप महादु गावित ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सातवें दिन भारत को तीसरा गोल्ड मेडल दिलाया। उन्होंने पुरुषों की पैरा T47 कैटेगरी में100 m रेस में 10.71 सेकेंड का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया। भारत के ही मोहम्मद बासिल ने 10.83 सेकेंड के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया। छठे दिन के मुकाबले खत्म होने के बाद भारत के खाते में 3 गोल्ड, 9 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज समेत कुल 15 मेडल हो गए हैं। इसके साथ ही भारतीय टीम मेडल टैली में आठवें स्थान पर पहुंच गई।