अन्य

Team India reached Gautam House: इंडियन टीम के हेड कोच गौतम गंभीर के घर पहुंची टीम इंडिया, वीडियो वायरल..

Team India reached Gautam House: भारतीय इंडियन टीम के हेड कोच के दिल्ली स्थित घर में टीम इंडिया पहुंची, जहां गौतम गंभीर और उनकी पत्नी और बेटियों ने टीम इंडिया का स्वागत किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल, गौतम गंभीर ने अपने दिल्ली वाले घर में टीम इंडिया और BCCI के कुछ अधिकारियों को डिनर के लिए इनवाइट किया था।

हेड कोच के घर में दावत

भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने 8 फरवरी को अपने घर पर पूरी टीम को दावत दी थी, जिसमें सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, कुलदीप यादव, ईशान किशन, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती , रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, मौहम्मद सिराज सहित पूरी टीम डिनर का हिस्सा बनी इनके साथ BCCI के कुछ अधिकारी भी डिनर करने पहुंचे।

गौतम गंभीर ने पत्नी और बच्चियों के साथ किया स्वागत

टीम इंडिया जब उनके घर पहुंची कोच ने मुस्कुराते हुए पत्नी और अपनी बच्चियों के साथ मिलकर उनका स्वागत किया। वीडियो में देखा जा सकता है। कितने प्यार से वो पत्नी नताशा जैन और बेटियों आजीन व अनाइजा के साथ खड़े होकर हर खिलाड़ी का स्वागत कर रहे हैं, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

गंभीर का घर दिल्ली में हैं। वो यही रहते है। वो राजनीति का भी हिस्सा रह चुके है। यहां पहुंचने वालों में दिल्ली से कोई खिलाड़ी नहीं है। सिर्फ हर्षित राणा दिल्ली के रहने वाले है, लेकिन घुटने की चोट की वजह से वो टूर्नामेंट से बाहर हो गए और उनकी जगह टीम में मोहम्मद सिराज को जगह दी गई।

12 फरवरी को नामीबिया से भिड़ेगी टीम इंडिया

टीम इंडियाने 7 फरवरी को अमेरिका के साथ T20 वर्ल्डकप का पहला मैच खेला था, जिसमें भारत ने अमेरिका को 29 रन से हराकर शानदार शुरुआत की थी, हालांकि भारत की शुरुआत इतनी खराब थी की जितने की उम्मीद ही खत्म हो गई थी, लेकिन टीम के कप्तान सूर्यकुमार के बल्ले ने और सिराज मिया के विकेट ने टीम को हारने से बचा लिया।

अब टीम इंडिया 12 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप में नामीबिया के खिलाफ मैच खेलेगी, यह मैच दिल्ली में ही होगा है।