View this post on Instagram
आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया पर जाहिर किया दर्द
अंजलि वर्मोरा ने आत्महत्या से एक दिन पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो भावनात्मक रील्स साझा की थीं, जो उनके भीतर चल रहे भावनात्मक संघर्ष को दर्शाती हैं। पहली रील में उन्होंने लिखा था, "अगर सब चले जाएं तो कोई बात नहीं, लेकिन जब अपने ही छोड़ देते हैं तो बहुत तकलीफ होती है।"दूसरी रील में उन्होंने लिखा, "आज उसने यह अहसास करा दिया कि मैं उसके लिए कुछ भी नहीं हूं।" इन पोस्ट्स से यह संकेत मिलता है कि अंजलि किसी गहरे व्यक्तिगत तनाव या रिश्ते में टूटन से गुजर रही थीं।View this post on Instagram
View this post on Instagram
पुलिस की जांच जारी....
पुलिस ने अंजलि के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और परिवारजनों के बयान भी दर्ज कर लिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, अंजलि की करीब दो साल पहले सगाई हो चुकी थी। हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उनकी आत्महत्या का सीधा संबंध निजी जीवन से है या कोई अन्य कारण भी इसमें शामिल है। आत्महत्या की वास्तविक वजह जानने के लिए जांच जारी है।सूरत और अहमदाबाद में एक्टिव मॉडलिंग कर रही थीं अंजलि वर्मोरा
पुलिस के मुताबिक, अंजलि वर्मोरा अपने परिवार के साथ सूरत में रहती थीं। उनके परिवार में मां, एक भाई और एक बहन शामिल हैं। अंजलि बीते कुछ महीनों से ‘रेवेन्यू मॉडल कास्टिंग एजेंसी’ से जुड़ी हुई थीं और सूरत के साथ-साथ अहमदाबाद में भी मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स में एक्टिव रूप से काम कर रही थीं।घटना वाली रात जब अंजलि ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला और अंदर से कोई जवाब नहीं आया, तो परिजनों को चिंता हुई। कई बार दरवाजा खटखटाने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उन्होंने दरवाजा तोड़ा। कमरे के अंदर अंजलि पंखे से लटकी हुई मिलीं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।View this post on Instagram