अन्य

भारत ने साउथ अफ्रीका से लिया बदला, 9 विकेट से दी मात, यशस्वी ने लगाया शानदार शतक

IND vs SA 3rd ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए वनडे सीरीज को भारत ने अपने नाम कर लिया है। भारत ने SA को 9 विकेटो से मात दी। भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल ने अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाया। यशस्वी ने 116 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं विराट कोहली ने 45 गेंदों पर 65 रनों की पारी खेली। ये विराट की वनडे करियर की 76वीं फिफ्टी लगाई। 

India और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे का तीसरा और आखिरी मैच विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका 47.2 ओवर में ही ऑलआउट हो गई, टीम ने भारत को 271 रनों का टारगेट दिया। साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक ने भारत के खिलाफ शानदार शतक लगाया। उन्होंने 89 गेंद में 8 चौकों और 6 छक्कों से 106 रन की पारी खेली। वहीं 

यशस्वी का शतक

भारत की तरफ से बल्लेबाजी करने उतरे रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने शानदार पारी खेली। रोहित शर्मा 73 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं यशस्वी ने अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाया। उन्होंने 111 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। पिछले 2 मेचों में यशस्वी कुछ खास नहीं कर पाए। लेकिन आखरी मैच में उनका बल्ला बहुत खूब चला। जायसवाल के शतक के बाद विराट ने उन्हें बधाई ही साथ ही उनके साथ मजाक करते दिखे। दरअसल विराट और यशस्वी का अक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कोहली  जायसवाल की हेयर स्टाइल का मजाक बनाते दिखे। शतक के बाद भी विराट ने वैसा ही रिएक्शन दिया।

क्विंटन डिकॉक का शतक

साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक ने भारत के खिलाफ शानदार शतक लगाया। उन्होंने 89 गेंद में 8 चौकों और 6 छक्कों से 106 रन की पारी खेली। डिकॉक ने वनडे में 23वीं बार शतक लगाया। उन्होंने इस पारी के जरिए इतिहास रच दिया है और कई दिग्गजों को पछाड़ दिया। डिकॉक भारत के खिलाफ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।   वहीं कप्तान टेम्बा बावुमा अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 67 गेंदों पर 48 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के बाकी खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर पाए।

IND vs SA 3rd ODI: गेंदबाजों का कमाल

भारतीन गेंदबाजों ने इस मैच में कमाल कर दिया, खासकर कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा ने। दोनों ही खिलाड़ियों ने 4-4 विकेट अपने नाम किए। वहीं अर्शदीप ने 1, हर्षित राणा को 2 विकेट मिले। 

रोहित ने रचा इतिहास

इस मैच में रोहित शर्मा ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 20 हजार रन पूरे कर लिए। इस मुकाम को हासिल करने वाले वह चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए। इससे पहले सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़ ने 20 हजार रन का आंकड़ा छुआ।

प्लेइंग-11

भारत: KL राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा। साउथ अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रायन रिकेल्टन, ऐडन मार्करम, मैथ्यू ब्रीट्जकी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी और ओटनील बार्टमैन।

3 कप्तान, और 20 वनडे बाद भारत ने जीता टॉस, राहुल का टोटका आया काम

India Wins Toss After 20 ODIs: विशाखापट्टनम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा और आखरी वनडे खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, और इस टॉस के साथ ही कप्तान राहुल शर्मा का रिएक्शन वायरल हो गया।
टॉस जीतने के बाद KL राहुल का रिएक्शन
दरअसल, 2 साल और लगातार 20 वनडे मैच के बाद भारतीय टीम ने टॉस जीता है।  इससे पहले साल 2023 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए सेमीफाइनल में इंडियन टीम टॉस जीती थी। पूरी खबर...