अन्य

RCB vs UP WPL Live: आज होगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और यूपी वॉरियर्स के बीच मुकाबला!

RCB vs UP WPL Live: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के चौथे सीजन के पांचवे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्सं बेंगलुरु और यूपी वॉरियर्स का आमना सामना होगा। यह मैच नवी मुंबई के डिवाय पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत शाम 7.30 बजे से होगी। इसके आधे घंटे पहले टॉस किया जाएगा। बता दें कि, दोनों टीमे WPL 2026 में एक - एक मुकाबला खेल चुकी है, जिसमें से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने डिफेंडिंग चैंपियन को हराकर इस सीजन की शानदार शुरुआत की तो वहीं यूपी वॉरियर्स को पहले मैच में गुजरात जायंट्स के हाथो हार का सामना करना पड़ा।

RCB vs UP WPL Live: दोनों टीमों का हेड टू हेड

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और यूपी वॉरियर्स दोनों के बीच अब तक कुल 6 मैच मुकाबले हुए हैं और दोनों ने एक - दूसरे को बराबरी की टक्कर दी है। RCB टीम की बात करें तो 3 मैचों में जीत हासिल की वहीं यूपी वॉरियर्स ने भी 3 मैचों में बाजी मारी हैं।

RCB vs UP WPL Live: कहां देख सकते हैं मैच?

विमेंस प्रीमियर लीग का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट नेटवर्क पर होगा वहीं लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर दिखाई जाएगी।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु स्मृति मंधाना (कप्तान), ग्रेस हैरिस, डी हेमलता, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नदीन डी क्लर्क, अरुंधति रेड्डी, श्रेयांका पाटिल, प्रेमा रावत, लेंसी स्मिथ, लौरेन बेल। यूपी वॉरियर्स मेग लैनिंग (कप्तान), डिआंड्रा डॉटिन, फीबी लिचफील्ड, किरण नवगिरे, हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, श्वेता सहरावत, सोफी एक्लेस्टोन, आशा सोभना, शिखा पांडे, क्रांति गौड़। Also Read-Fire At Saint Premanand Flat: संत प्रेमानंद महाराज के वृंदावन में स्थित फ्लैट में लगी आग!