अन्य

NZ vs IND T20 Match: भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर 3-0 की बढ़त के साथ T20 सीरीज अपने नाम की!

NZ vs IND T20 Match: 5 मैचों की T-20 सीरीज के तीसरे मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर 3-0 बढ़त के साथ सीरीज अपने नाम किया। यह मैच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला गया, जिसमें भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 153 रन बनाए। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 10 ओवर में 2 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।

अभिषेक की धमाकेदार फिफ्टी

भारतीय टीम के स्टार प्लेयर अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज 14 गेंद में फिफ्टी जड़ा। और भारत के दूसरे सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले प्लेयर बन गए। इसके पहले 2007 में युवराज सिंह ने T20 में सबसे तेज अर्धशतक लगाया था। उन्होंने 12 गेंद में 50 रन बनाकर सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले पहले नंबर के प्लेयर है। यह अभिषेक शर्मा की T20 करियर में नौंवी बार 25 या उससे कम गेंद में अर्धशतक है। उन्होंने इस मैच में भारत के लिए 20 गेंद में 68 रन बनाकर नबाद रहें, जिसमें 7 चौके, 5 छक्के शामिल रहें।

भारत ने सीरीज की अपने नाम

भारतीय टीम से अभिषेक ने 68 रन , कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंद में 57 रन बनाए, जिसमें 3 चौके, 2 छक्के शामिल रहें। ईशान किशन ने 28 रन बनाए। संजू सैमसन बिना खाता खोले ही आउट हो गए। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट चटकाकर 'प्लेयर ऑफ द मैच' बन गए। वहीं हार्दिक पंड्या और रवि बिश्नोई को 2-2 विकेट लिए।

न्यूजीलैंड हारी सीरीज

न्यूजीलैंड से ग्लेन फिलिप्स ने40 गेंद में 48 रन बनाए। मिचेल ने 27 रन बनाए, मार्क चैपमन ने 32 रन, कॉन्वे ने 1 रन , टिम ने 12 रन, रचिन रविंद्र ने 4 रन, डेनियल मिचेल ने 14 रन बनाए ऐसे ही धीरे - धीरे न्यूजीलैंड टीम के प्लेयर आउट होते गए और टीम ने भारत को 154 रन का टारगेट दिया। टीम से मैट हेनरी और ईश सोढी को 1-1 विकेट मिला।

न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार 5वीं सीरीज जीता भारत

भारत ने तीसरा टी-20 जीतकर 5 मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त के साथ T20 का खिताब अपने नाम कर लिया है। इसी के साथ टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार 5वीं टी-20 सीरीज अपने नाम कर ली। भारत ने पहले मैच में न्यूजीलैंड को 48 रन और दूसरे मैच 7 विकेट से हराया। बता दें कि, भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा मुकाबला 28 जनवरी को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
भारत सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल/कुलदीप यादव, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती। न्यूजीलैंड मिचेल सैंटनर (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मार्क चापमन, काइल जैमिसन, जैकब डफी, ईश सोढी और मैट हैनरी।