अन्य

IND Vs ZIM U19 WC 2026: भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को 204 रन से हराकर धमाकेदार जीत की दर्ज, विहान का शानदार शतक...

IND Vs ZIM U19 WC 2026: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने जिंबॉब्वे को 204 रन से हराकर धमाकेदार जीत दर्ज की। इसी के साथ भारतीय टीम सुपर सिक्स के ग्रुप-2 में पहले स्थान पर पहुंच गई है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम को सिर्फ एक और अंक की जरुरत है। यह मैच बुलवायो में खेला गया, जिसमें पहले बैंटिग करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 352 रन बनाए। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे टीम 38 ओवर में 148 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसी के साथ उसे इंडिया के हाथो करारी हार का सामना करना पड़ा।

भारतीय टीम की तूफानी पारी

टॉस हारकर पहले बैंटिग करने उतरी भारतीय टीम से आरोन जॉर्ज के साथ वैभव सूर्यवंशी ने पारी की शुरुआत की। दोनों प्लेयर्स ने मिलकर 4 ओवर में 44 रन बना दिए। इसके बाद आरोन आउट हो गए। वैभव सूर्यवंशी ने 23 गेंद पर टूर्नामेंट की तीसरी सबसे तेज फिफ्टी लगाई। कप्तान आयुष म्हात्रे 21 रन और वेदांत त्रिवेदी 15 रन बनाकर आउट हो गए। विहान मल्होत्रा ने 109 रन की शानदार पारी खेली। अभिज्ञान कुंडु ने 61 रन बनाए। आखिरी ओवरों में खेलन पटेल ने 12 गेंदों में ताबड़तोड़ 30 रन जिम्बाब्वे की ओर से ततेंदा चिमुगोरो ने 3 विकेट चटकाएं। वहीं पनाशे मजाई और कप्तान सिम्बाराशे मुद्जेंगेरेरे को 2-2 विकेट औक ध्रुव पटेल ने 1 विकेट लिया।

जिम्बाव्बे को मिली करारी शिकस्त

टीम की शुरुआत अच्छी नही रही। 24 रन के स्कोर में ही 3 जिम्बाब्वे ने 3 विकेट गवां दिए थे। लीरॉय चिवाउला ने 62 रन और कियान ब्लिग्नॉट ने 37 और ततेंदा चिमुगोरो ने 29 रन की पारी खेली। बाकी प्लेयर धीरे- धीरे करके आउट होते चले गए और 38 ओवर में टीम ऑलआउट हो गई। भारत के लिए गेंदबाजी में उधव मोहन और कप्तान आयुष म्हात्रे ने 3-3 विकेट झटके। आरएस अम्ब्रिश को 2 विकेट और हेनिल पटेल, खिलन पटेल को 1-1 विकेट मिला।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, आरोन जॉर्ज, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अम्ब्रिश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, उधव मोहन। जिम्बाब्वे सिम्बाराशे मुद्जेंगेरेरे (कप्तान), ध्रुव पटेल, कियान ब्लिगनॉट,नाथानियल ह्लाबंगाना (विकेटकीपर), ब्रैंडन सेंजरे, लीरॉय चिवाउला, माइकल ब्लिगनॉट, ताकुद्ज्वा माकोनी, ततेंदा चिमुगोरो, पनाशे मजई, वेबस्टर माधिधी।