ind-vs-eng-2nd-odi-indias-historic-win-record-in-cuttack

IND vs ENG 2nd ODI: कटक में भारत की शानदार जीत का इतिहास, आज का मुकाबला अहम

By : Hema Gupta
IND vs ENG 2nd ODI: कटक में भारत की शानदार जीत का इतिहास, आज का मुकाबला अहम
IND vs ENG 2nd ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 9 फरवरी यानी की आज कटक के बाराबती मैदान में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। इस मैच में भारत की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे, जबकि इंग्लैंड की कमान जोस बटलर के हाथों में होगी। नागपुर में खेले गए सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैड टीम को 4 विकेट के से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी। Read More: Indian Team Players Visit Jagannath Temple: भारतीय टीम के खिलाड़ी पहुंचे श्री जगन्नाथ मंदिर, भारत-इंग्लैंड के बीच 9 फरवरी को खेला जाएगा दूसरा वनडे.. 

18 साल से इस मैदान में नहीं हारी इंडिया..

साल 2003 खेले गये वनडे मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने कटक के बाराबती स्टेडियम में भारत को 4 विकेट से शिकस्त दी थी। साल 2003 के बाद यहां अगला वनडे मैच साल 2007 में खेला गया था। आपको बता दें कि पिछले 18 साल से कटक के बाराबती स्टेड‍ियम के मैदान पर टीम इंडिया को दुनिया की कोई भी टीम मात नहीं दे पाई है। 2007 से लेकर अब तक, इस मैदान पर भारत ने कुल 7 वनडे मैच खेले हैं और सभी मैचों में जीत हासिल की है।

IND vs ENG 2nd ODI: कटक में टीम इंडिया का रिकॉर्ड

टीम इंडिया ने कटक में अब तक कुल 17 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें से 13 मैचों में भारत को जीत मिली है। हालांकि, 4 मैचों में उसे हार का सामना भी करना पड़ा है। भारत और इंग्लैंड के बीच इस मैदान पर अब तक 5 वनडे मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 3 बार टीम इंडिया ने जीत हासिल की है। केवल 2 बार इंग्लैंड को कटक में भारत के खिलाफ वनडे जीतने का मौका मिला था।

इंग्लैंड ने भारत को 1984 और 2002 में खेले गए मैचों में हराया था, जबकि भारत ने इंग्लैंड को 1982, 2008 और 2017 में शिकस्त दी थी। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड का स्क्वॉड

जोस बटलर (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियम लिविंगस्टन, आदिल राशिद, जो रूट, साकिब महमूद, फिल साल्ट और मार्क वुड।

Advertisement

UK Add श्री केदारनाथ धाम 05 on 27 Aug 2026