hardik-pandya-in-rcb-ipl-2025-new-update-hindi

Hardik Pandya in RCB: हार्दिक बनेंगे RCB के कप्तान? जानिए पूरी खबर

By : Ranu
Hardik Pandya in RCB: हार्दिक बनेंगे RCB के कप्तान? जानिए पूरी खबर

Hardik Pandya in RCB: हार्दिक पांड्या और विवाद ये दोनों ही पिछले आईपीएल के सीजन में काफी चर्चा में था। मुंबई के लिए पहले खेल चुके हार्दिक 2 साल गुजरात के लिए खेलने के बाद एक बार फिर से मुंबई के लिए वापसी कर दी थी। लेकिन इस बार कप्तान के रूप में वो मुंबई के लिए वापसी किये थे। जिसके बाद से उनको काफी ज्यादा आलोचना का शिकार होना पड़ा था।

Hardik Pandya का आईपीएल करियर

हार्दिक पांड्या भारत के सबसे बड़े ऑलराउंडर में से एक रहे हैं। उनका रिकॉर्ड भारत के लिए और आईपीएल में भी काफी शानदार रहा है। वो भारत के लिए जरुरी मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं। आईपीएल में वो बतौर कप्तान 1 बार ट्रॉफी भी जीती है। इसके अलावा 1 बार फाइनल का सफर भी तय किया है। उनके पुरे आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 137 मैच में 2525 रन बनाए हैं। इसके साथ ही उनके नाम 64 विकेट्स भी दर्ज है।

Read More- Today Sports News in Hindi: अरशद नदीम को बधाई देना पड़ा बाबर को भारी, दर्शकों से मिली गाली!

Hardik Pandya in RCB: Rcb के लिए खेलेंगे हार्दिक

पिछले कुछ दिनों से हार्दिक पांड्या को लेकर एक खबर काफी वायरल हो रही है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम में ऐसे कई एकाउंट्स है जिनमे वो दावा कर रहे हैं की हार्दिक पांड्या आईपीएल 2025 के आईपीएल सीजन में आरसीबी के नए कप्तान होंगे। ऐसा कोई एक अकाउंट नहीं बल्कि कई अकाउंट वालो ने पोस्ट किया है। लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है ये जानते हैं।

Read More- MP Latest News: मध्य प्रदेश में दुकान के सामने दुकानदार का नाम लिखने की मांग

Hardik Pandya in RCB: Hardik बनेंगे आरसीबी के कप्तान

दरसल इंस्टाग्राम के कई बड़े मीम पेज ये दावा कर रहे हैं की हार्दिक पांड्या आरसीबी के कप्तान बनेंगे। तो हम ये बात बता दे की ये खबर बिलकुल फेक है। क्युकी अगर ऐसा कुछ होता तो आरसीबी के ऑफिसियल पेज में इस से जुडी जानकारी जरुर मिलती। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आरसीबी के कोई भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म में ऐसी कोई खबर नहीं आई है।

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026