cm-dr-mohan-visit-jaipur-tomorrow

जयपुर में शनिवार को उद्योगपतियों से संवाद,CM डॉ मोहन बताएंगे MP में निवेश के अवसर

By : divya mistry
जयपुर में शनिवार को उद्योगपतियों से संवाद,CM डॉ मोहन बताएंगे MP में निवेश के अवसर

CM Dr Mohan visit Jaipur: मध्य प्रदेश को निवेश का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जयपुर में उद्योगपतियों से सीधे संवाद करेंगे। इस इंटरैक्टिव सेशन में राज्य की नई औद्योगिक नीतियों, अधोसंरचना और निवेश अवसरों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाएगा।

[caption id="attachment_138056" align="alignnone" width="1185"]सीएम डॉ मोहन यादव सीएम डॉ मोहन यादव[/caption]

बेहतर अधोसंरचना के बारे में जानकारी देंगे मुख्यमंत्री

MP के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्य प्रदेश को देश का भरोसेमंद और तेजी से उभरता निवेश गंतव्य बनाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय हैं। और इसी उद्देश्य से वे विभिन्न राज्यों में रोड-शो और उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन संवाद कर राज्य की औद्योगिक संभावनाओं को साझा कर रहे हैं।

CM Dr Mohan visit Jaipur: जानकारी के अनुसार 21 मार्च को जयपुर के आईटीसी राजपूताना में आयोजित इंटरेक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्यूनिटीज इन मध्य प्रदेश में वे उद्योग जगत से सीधे संवाद करेंगे और राज्य में निवेश के अवसरों, नई औद्योगिक नीतियों और बेहतर अधोसंरचना के बारे में जानकारी देंगे।

मध्य प्रदेश अब संभावनाओं तक सीमित राज्य नहीं रहा-मुख्यमंत्री

इसको लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन ने कहा कि मध्य प्रदेश अब संभावनाओं तक सीमित राज्य नहीं रहा। नीतिगत स्पष्टता, त्वरित निर्णय क्षमता और मजबूत औद्योगिक आधार के साथ राज्य निवेश को धरातल पर उतारने में अग्रणी बन गया है। उनका मानना है कि निवेश केवल पूंजी नहीं, बल्कि रोजगार सृजन, कौशल विकास, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और क्षेत्रीय विकास का माध्यम है।

CM Dr Mohan visit Jaipur: सीएम डॉ. यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश ने हाल ही में 18 नई औद्योगिक नीतियों को लागू किया और दो ‘जन विश्वास अधिनियमों’ के माध्यम से प्रक्रियाओं को सरल और पारदर्शी बनाया। इसके तहत उज्जैन में मेडिकल डिवाइस पार्क, नर्मदापुरम में पावर और रिन्यूएबल एनर्जी मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन, ग्वालियर में फुटवियर पार्क, जबलपुर में डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग हब, रतलाम में मेगा इंडस्ट्रियल पार्क और धार में पीएम मित्रा पार्क जैसी पहलें शामिल हैं।

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026