champions-trophy-india-team-arrives-dubai-bangladesh-match-20-february

Champions Trophy 2025: भारतीय टीम का पहला बैच पहुंचा दुबई, 20 फरवरी को बांग्लादेश से होगा पहला मुकाबला...

By : Hema Gupta
Champions Trophy 2025: भारतीय टीम का पहला बैच पहुंचा दुबई, 20 फरवरी को बांग्लादेश से होगा पहला मुकाबला...
Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी का पहला मैच बांग्लादेश से 20 फरवरी को दुबई में होगा। जिसके लिए शनिवार 15 फरवरी को भारतीय टीम का पहला बैच दुबई के लिए रवाना हुई थी। जिसका वीडियो सामने आया है जिसमें भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर, कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली समेत कुछ प्लेयर्स नजर आए।   Read More: UP vs GG WPL 2025 3rd match: गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स के बीच WPL के तीसरे सीजन का तीसरा मुकाबला आज... 19 फरवरी से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में भारत के सभी मुकाबले दुबई में खेले जाएंगे। जबकि टूर्नामेंट के शेष मैच पाकिस्तान के कराची, रावलपिंडी और लाहौर में खेले जाएंगे। टीम इंडिया का पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश से दुबई में होगा। वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को खेला जाएगा और फिर 2 मार्च को भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने लीग मैचों का समापन करेगी। भारत की हाल ही में घरेलू मैदान पर इंग्लैंड को हराकर वनडे सीरीज 3-0 से अपने नाम की थी Sport News Ind vs Eng 3rd ODI Result भारतीय टीम शनिवार को शहर में पहुंची, जहां उसे 2013 के बाद दूसरी बार 18 फरवरी से शुरू हो रही आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने की उम्मीद है।

Champions Trophy 2025: सफेद टी-शर्ट और काले ट्रैकपैंट पर निकले

इससे पहले, सफेद टी-शर्ट और काले ट्रैकपैंट पहने रोहित शर्मा अपनी कार से उतरे और मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रवेश द्वार के पास इंतजार कर रहे प्रशंसकों द्वारा 'रोहित भाई' और 'रोहित सर' के जोरदार नारे लगाए जाने के बीच प्रस्थान लाउंज में अपने साथियों की ओर चले गए।   टीम के अधिकांश सदस्य टीम बस में पहुंचे जिनमें मुख्य कोच गौतम गंभीर, उप कप्तान शुभमन गिल और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली शामिल थे और सितारों ने कुछ प्रशंसकों को ऑटोग्राफ देकर या उनकी ओर हाथ हिलाकर बधाई दी।

9 मार्च को फाइनल खेला जाएगा

इस साल के हाइब्रिड मॉडल में होने वाले टूर्नामेंट का फाइनल 9 मार्च को खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट 19 दिन तक चलेगा, जिसमें 15 मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में खास बात यह है कि दूसरे सेमीफाइनल और फाइनल के लिए रिजर्व डे भी रखा गया है। पहला सेमीफाइनल दुबई में खेला जाएगा। और यदि भारत फाइनल में पहुंचता है तो यह मैच भी दुबई में ही आयोजित किया जाएगा। बाकी के 10 मैच पाकिस्तान में खेले जाएंगे।

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव। रिजर्व: यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद सिराज और शिवम दुबे।    

Advertisement

UK Add पहली बार वित्तीय प्रबंधन 02 on 24 Aug 2026