bhopal-nagar-nigam-holika-dahan-letter

Bhopal nagar nigam news: होलिका दहन को लेकर नगर निगम अध्यक्ष का निगम आयुक्त को पत्र

By : Aditya Mishra
Bhopal nagar nigam news: होलिका दहन को लेकर नगर निगम अध्यक्ष का निगम आयुक्त को पत्र

नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी की अपील

Bhopal nagar nigam news : खबर राजधानी भोपाल से है जहां भोपाल नगर निगम के सभापति, किशन सूर्यवंशी, ने निगम आयुक्त को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने राजधानी की सड़कों पर होलिका दहन पर रोक लगाने की अपील की है बतादें की नगर निगम अध्यक्ष ने कहा कि जीआइएस के तहत राजधानी की सड़कों का सुधार किया गया है, और डामर की सड़कों पर होलिका दहन से सड़क का काफी नुकसान होता है। आग से डामर पिघलने के कारण सड़क खराब हो जाती है। इसलिए सड़क पर इस बार होली न जलाएं।

शहर को सुंदर बनाया इसलिए सब की जिम्मेदारी

नगर निगम अध्यक्ष ने कहा कि हाल ही में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत हमारे शहर की सड़कों को सुंदर और नया बनाया गया है। हम सब की जिम्मेदारी है कि सुंदर और अच्छी सुविधा बनी रहे। अगर हम सब होली डामर रहित स्थानों पर जलाएंगे तो सड़के भी बची रहेंगी और त्यौहार का सम्मान भी बना रहेगा।

Click this: लैटस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करे 

GIS के सड़कों पर खर्च हुए 65 करोड़ रुपए

Bhopal nagar nigam news: बतादें की 24,25 फरवरी को भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हुई थी। उसके चलते एयरपोर्ट रोड,VIP  रोड, लिंक रोड नंबर 1,2 और 3 के अलावा और कई अन्य सड़कें बनाई गई हैं। कुछ सड़कों के गड्ढे भी भरे गए हैं। इन पर 65 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं।

Bhopal nagar nigam: अब ये पत्र शहर में चर्चाओं का एक नया सिलसिला शुरू कर दिया है और नगर निगम आयुक्त से इस पर जल्द निर्णय लेने की उम्मीद जताई जा रही है।

Read More:-  Summer Fashion Tips: जानिए गर्मियों में कैसे रहें कूल और स्टाइलिश…

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026