अन्य
Damien Martyn In Coma: कोमा में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर, मेनिनजाइटिस बीमारी से हैं ग्रसित!
Damien Martyn In Coma: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेमियन मार्टिन इन दिनों काफी बीमार है, बताया जा रहा है कि वो मेनिनजाइटिस बीमारी से जूझ रहें हैं, जिसकी वजह से उन्हें ब्रिबेन के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है, कहा जा रहा है कि वो इंड्यूस्ड कोमा में है। उनकी हालत बहुत गंभीर है।
बता दें कि, मार्टिन की बॉक्सिंग डे के अचानक तबियत खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
गिलक्रिस्ट ने की उनकी बीमारी की पुष्टि
मार्टिन के क्लोज फ्रैंड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी एडम गिलक्रीस्ट ने उनके बीमारी की पुष्टि की। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मार्टिन का अच्छे से इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि मार्टिन और उनकी वाइफ अमांडा इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहीं हैं, हालांकि उन्हें दुनिया की दुआएं और शुभकामनाएं उनका हौसला बढ़ाती है।Thoughts with Damien Martyn and his family ? https://t.co/ZboHc4vAKV
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 31, 2025