पाकिस्तान की बल्लेबाजी...
पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन मध्यक्रम ने संभाल लिया। ओपनर साहिबजादा फरहान ने 24 रन और फखर जमान ने 17 रन, तलत हुसैन ने 32 रन की नाबाद और मौहम्मद नवाज 38 रन की नाबाद पारी खेली। टीम की जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।Pakistan prevail in a closely-contested game! ✌️
Having lost their way briefly in the middle overs, ?? did incredibly well to keep a calm head and chase down the target & get a W against their name. ?#PAKvSL #DPWorldAsiaCup2025 #ACC pic.twitter.com/hWFvjlMMoc — AsianCricketCouncil (@ACCMedia1) September 23, 2025
श्रीलंका की बल्लेबाजी...
श्रीलंका की ओर से कमिंडू मेंडिस ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। उन्होंने 44 गेंदों पर संयमित पारी खेली। कप्तान चरिथ असलंका ने 20, जबकि कुसल परेरा और वानिंदू हसरंगा ने 15-15 रन जोड़े। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।Sri Lanka huff and puff to 1️⃣3️⃣3️⃣
Pakistan's bowlers breathed fire up top doing the damage in the powerplay, with only Kamindu Mendis shining bright. Will ?? hunt down the target or will ?? make a fight out of this?#PAKvSL #DPWorldAsiaCup2025 #ACC pic.twitter.com/rCjWERCSGi — AsianCricketCouncil (@ACCMedia1) September 23, 2025
Fighting a lone battle ⚔️? Kamindu Mendis held the fort for Sri Lanka with a valiant 50, giving his side something to fight for.#PAKvSL #DPWorldAsiaCup2025 #ACC pic.twitter.com/esjqlaMxRv
— AsianCricketCouncil (@ACCMedia1) September 23, 2025
पाकिस्तानी गेंदबाजों का जलवा...
पाकिस्तान के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की। शाहीन शाह अफरीदी ने 3 विकेट झटके। हारिस रऊफ और तलत हुसैन को 2-2 विकेट मिले। वहीं अबरार अहमद ने भी एक अहम विकेट निकाला।तलत हुसैन का ऑलराउंड शो...
तलत हुसैन ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले गेंदबाजी में 2 विकेट लिए और बाद में नाबाद 32 रन बनाकर पाकिस्तान को जीत दिलाई। उनके इस ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।अबरार और हसरंगा की ऑन-फील्ड तकरार...
मैच में सबसे ज्यादा चर्चा पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद और श्रीलंकाई ऑलराउंडर वानिंदू हसरंगा की तकरार की रही। अबरार ने हसरंगा को बोल्ड करने के बाद उन्हीं की तरह सेलिब्रेशन कर उन्हें चिढ़ाया। जवाब में हसरंगा ने भी कैच पकड़ने और विकेट लेने के बाद अबरार की स्टाइल कॉपी कर बदला लिया।कप्तान सलमान और अबरार के बीच विवाद...
15वें ओवर में पाकिस्तान ने चमिका करुणारत्ने के खिलाफ रिव्यू लिया, जो गलत साबित हुआ। रिप्ले में बॉल बल्लेबाज के हाथ से लगकर उछली थी। इस वजह से पाकिस्तान ने एक रिव्यू गंवा दिया। इस पर कप्तान सलमान अली आगा अबरार अहमद से नाराज़ नजर आए।