नोकझोंक लोकसभा सत्र में

लोकसभा में प्रियंका गांधी और नए शिक्षा मंत्री के बीच तीखी नोकझोंक, स्पीकर ने बयान रिकॉर्ड से हटाया

लोकसभा में प्रियंका गांधी और शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी के बीच गंभीर तकरार हुई, जिसमें प्रियंका ने गंभीर आरोप लगाए।

लोकसभा में प्रियंका गांधी और नए शिक्षा मंत्री के बीच तीखी नोकझोंक, स्पीकर ने बयान रिकॉर्ड से हटाया

लोकसभा में प्रियंका गांधी और नए शिक्षा मंत्री के बीच तीखी नोकझोंक

लोकसभा में मानसून सत्र के बीच कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी के बीच तीखी नोकझोंक हुई। सदन में एक बयान को लेकर इतना हंगमा हुआ कि स्पीकर ओम बिरला ने प्रियंका के बयान को कार्यवाही से हटा दिया।

रेप पीड़िता के दोषियों की रिहाई पर सहमति

स्पीकर ने प्रियंका गांधी से साफ शब्दों में यह भी कहा- बिना किसी तथ्य के शिक्षा मंत्री के खिलाफ इस तरह का बयान नहीं दिया करें। बता दें कि नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी को लेकर प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ऐसे शख्स को नया शिक्षा मंत्री बनाया है, जिसने एक गर्भवती रेप पीड़िता के दोषियों की रिहाई पर सहमति जताई। इस पर सदन में हंगामा शुरू हो गया।

प्रियंका बोला - सबूत दूंगी

इस बयान पर आपत्ति जाहिर करते हुए मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा- प्रियंका को इस तरह के अमर्यादित बयान के लिए तुरंत माफी मांगनी चाहिए। इस पर प्रियंका गांधी ने कहा- मैं सबूत आपको भेज दूंगी। प्रियंका ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि इस सरकार में रोजगार पैदा करने वाले सभी सेक्टर कमजोर हुए। पेपर लीक से करोड़ों छात्रों का नुकसान हुआ, लेकिन एक को भी सजा नहीं मिली।

‘युवाओं का भरोसा टूटा’

प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरते हुए यह भी कहा- शिक्षण संस्थाओं में संघ के प्रचारकों को भर-भरकर उसे खोखला बना दिया। NTA बनाकर परीक्षा सिस्टम का केंद्रीकरण कर दिया गया। हर साल शिक्षा का बजट कम हो रहा है। उन्होंने कहा- देश के युवाओं का भरोसा इस सिस्टम से टूट गया है। भरोसे को बनाने के लिए उसी सिस्टम से जवाब नहीं ढूंढा जा सकता है। उसके दायरे से बाहर निकल ठोस कोशिश करनी पड़ती है।

संबंधित सामग्री

राष्ट्रगान विवाद में सुक्खू सरकार घिरी, जयराम ठाकुर ने दिया विशेषाधिकार हनन नोटिस

राष्ट्रगान विवाद में सुक्खू सरकार घिरी, जयराम ठाकुर ने दिया विशेषाधिकार हनन नोटिस

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और वंदेमातरम को लेकर सियासी विवाद गहराया। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी।

GIVA ने हटाया कृति सेनन का रक्षाबंधन विज्ञापन, कपड़ों को लेकर हुआ था विवाद

GIVA ने हटाया कृति सेनन का रक्षाबंधन विज्ञापन, कपड़ों को लेकर हुआ था विवाद

ज्वैलरी ब्रांड GIVA ने कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन को विवाद उपजने के बाद सभी मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा लिया है।

कृति सेनन के रक्षाबंधन एड पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- जानबूझकर घिनौना बनाया गया

कृति सेनन के रक्षाबंधन एड पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- जानबूझकर घिनौना बनाया गया

कृति सेनन के रक्षाबंधन ज्वेलरी एड पर सोशल मीडिया पर विवाद, कंगना रनौत ने भी की आलोचना। एड में गैर-पारंपरिक पोशाक को लेकर उठे सवाल।

परीक्षा हॉल में चरणजीत चन्नी की तस्वीर पर विवाद, नियमों को लेकर उठे सवाल

परीक्षा हॉल में चरणजीत चन्नी की तस्वीर पर विवाद, नियमों को लेकर उठे सवाल

पंजाब यूनिवर्सिटी में परीक्षा के दौरान ली गई तस्वीर के कारण विवाद उत्पन्न हुआ, जिसमें चरणजीत सिंह चन्नी की सुरक्षा और नियमों का पालन शामिल है।

राजा वड़िंग ने पूर्व DGP मुस्तफा को भेजा कानूनी नोटिस, इंटरव्यू में कही बातों पर बवाल

राजा वड़िंग ने पूर्व DGP मुस्तफा को भेजा कानूनी नोटिस, इंटरव्यू में कही बातों पर बवाल

पंजाब कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मोहम्मद मुस्तफा को कानूनी नोटिस भेजा, व्यक्तिगत टिप्पणियों के आरोप में।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026