लॉर्ड्स में इंग्लैंड और इंडिया के बीच तीसरे वनडे म

भारत को इंग्लैंड ने दिया 388 रनों का टारगेट, डकेट का शतक, रूट-बेथल ने जड़ा अर्धशतक

लॉर्ड्स में वनडे का आखिरी मैच

लॉर्ड्स में वनडे के तीसरे मैच में इंग्लैंड ने भारत को 388 रनों का टारगेट दिया। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। जैकब बेथल और जो रूट ने अर्धशतक जड़ा। बेन डकेट ने शानदार शतक ठोका। जोश बटलर ने 41 रनों की पारी खेली। इस मैच में भारतीय टीम 3 बदलावों के साथ उतरी है। चोट के कारण जसप्रीत बुमराह नहीं खेल रहे हैं, जबकि केएल राहुल, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव को प्लेइंग-11 में मौका दिया गया है। 

बेथल की 50, डकेट का शानदार शतक

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने शानदार शुरूआत की। जैकब बेथल और बेन डकेट ऑपनिंग करने उतरे। जैकब बेथल ने 51 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। जेकब 91 रन बनाकर आउट हो गए। प्रसिद्ध कृष्णा ने उन्हें आउट किया। 

बेन डकेट ने शानदार शतक जड़ा। बेन डकेट ने 36वें ओवर में अपना शतक पूरा किया। 44वें ओवर में बेन डकेट आउट हो घए। उन्होंने 135 गेंदों पर 141 रनों की पारी खेली। प्रिंस यादव ने उन्हें पवेलियन भेजा। 

जो रूट का अर्धशतक

इसके बाद जो रूट मैदान में उतरे। जो रूट ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए लगातार छठी वनडे पारी में 50+ स्कोर बनाया। उन्होंने गुरनूर बरार की गेंद पर 1 रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही जो रूट इंग्लैंड के पहले पुरुष बल्लेबाज बन गए, जिन्होंने वनडे में लगातार 6 पारियों में 50 या उससे अधिक रन बनाए हैं। 

दौनों टीमों पर बदलाव

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। साकिब महमूद की जगह जोश टंग की वापसी हुई है। 

भारत में जसप्रीत बुमराह घुटने की चोट के कारण इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं। KLएल राहुल, प्रिंस और अर्शदीप सिंह टीम में शामिल किए गए। 

काली पट्टी बांधकर उतरे खिलाड़ी

आज दोनों टीमों के खिलाड़ी सर गैरी सोबर्स के निधन पर काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरे। खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों ने मैदान पर एक मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सर गैरी सोबर्स का 17 जुलाई को 89 साल की उम्र में निधन हो गया था। 

22 साल का सूखा होगा खत्म?

इंडिया के सामने इस मुकाबले में 22 साल से लॉर्ड्स में वनडे जीत का सूखा खत्म करने का मौका होगा। भारत ने लॉर्ड्स में आखिरी वनडे 2004 में जीता था। इसके बाद खेले गए 4 मैचों में टीम को 3 हार मिलीं, जबकि 1 मुकाबला टाई रहा। हालांकि, लॉर्ड्स में भारत का ओवरऑल रिकॉर्ड बराबरी का है। टीम ने यहां 9 वनडे खेले हैं, जिनमें 4 में जीत और 4 में हार मिली, जबकि 1 मैच टाई रहा। 

Playing 11

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।

इंग्लैंड: बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग, आदिल रशिद।