देश-विदेश
IndiGo पर 22 करोड़ का जुर्माना, DGCA ने बताई 4 बड़ी गलतियां
IndiGo DGCA Fine: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo पर 22 करोड़ का जुर्माना लगाया गया। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन रेगुलेटर DGCA ने बड़ी कार्रवाई की। लगातार नियमों के उल्लंघन और 'सिस्टम में खामियों' को लेकर Indigo पर कुल 22.20 करोड़ रुपये का भारी जुर्माना लगाया है।
साथ ही, Indigo एयरलाइन को 50 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी जमा करने का आदेश भी दिया गया है, जो ISRAS यानी इंडिगो सिस्टमेटिक रिफॉर्म एश्योरेंस स्कीम के तहत चरणबद्ध तरीके से रिलीज होगी। ये पैसे तभी वापस होंगे, जब DGCA मान लेगा कि इंडिगो ने जरूरी सुधार कर लिए हैं। https://youtube.com/shorts/dH2zzVW26i0?si=n112Bc9G2FratSjSIndigo पर जुर्माना
यह जुर्माना एयरक्राफ्ट रूल्स, 1937 के 133A के तहत लगाया गया। इसके तहत एकमुश्त जुर्माना 1.80 करोड़ है। इसके अलावा FDTL नियमों का 68 दिन तक पालन नहीं होने पर हर दिन ₹30 लाख का जुर्माना लगाया गया, जो कि 20.40 करोड़ होता है। DGCA ने यह एक्शन 3 से 5 दिसंबर, 2025 के बीच Indigo की 2507 फ्लाइट के कैंसिल होने और 1852 फ्लाइट के ऑपरेशन में देरी होने पर लिया। इस कारण 3 लाख से ज्यादा पैसेंजर को परेशानी हुई थी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के निर्देश पर DGCA ने मामले की जांच के लिए 4 मेंबर वाली कमेटी बनाई थी।IndiGo DGCA Fine: ऑपरेशन की 4 बड़ी गलतियां
- संसाधनों का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करना।
- नियमों के हिसाब से तैयार न होना।
- सोफ्टवेयर में खामियां।
- ऑपरेशनल कंट्रोल और ऑपरेशनल स्ट्रक्चर में कमजोरियां।