heavy-rain-in-tamilnadu-karnataka-schools-colleges-closed

तमिलनाडु-कर्नाटक में भारी बारिश, स्कूल, कॉलेज बंद

By : Shital Sharma
तमिलनाडु-कर्नाटक में भारी बारिश, स्कूल, कॉलेज बंद

बेंगलुरु में NDRF तैनात, बिहार समेत 8 राज्यों में बारिश का अलर्ट 

भारी बारिश के चलते तमिलनाडु, कर्नाटक और पुडुचेरी में बुधवार को स्कूल-कॉलेज बंद हो गए हैं। साथ ही भारी बारिश के चलते मद्रास हाईकोर्ट की चेन्नई बेंच ने बुधवार को छुट्टी घोषित कर दी है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने प्रभावित इलाकों में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को तैनात करने का निर्देश दिया है। मेट्रोसिटी चेन्नई नगर निगम ने कहा कि उन नालों में भरे पानी को बाहर निकाला जा रहा है। चेन्नई नगर निगम ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

 कर्नाटक में मंगलवार सुबह से शुरू हुई बारिश बुधवार सुबह तक जारी रही। राजधानी बेंगलुरु समेत कई शहरों की सड़कों पर पानी भर गया। बेंगलुरु के स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। निजी कंपनियों ने कर्मचारियों को वर्क फ्रेम होम करने के लिए कहा है।

मौसम विभाग ने तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, कर्नाटक, केरल के साथ-साथ गोवा और बिहार में भी बारिश की संभावना जताई है। भीषण गर्मी का असर देश के बाकी हिस्सों में देखने को मिल रहा है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026