heavy-rain-alert-in-mp-gujarat-rajasthan-2025

MP, राजस्थान और गुजरात में कुदरत का कहर: भारी बारिश ने रोकी रफ्तार

By : Shital Sharma
MP, राजस्थान और गुजरात में कुदरत का कहर: भारी बारिश ने रोकी रफ्तार

heavy rain alert in mp gujarat rajasthan 2025 : केदारनाथ यात्रा ठप, कई राज्यों में रेड अलर्ट

heavy rain alert in mp gujarat rajasthan 2025 : देशभर में मानसून ने एक बार फिर अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने रविवार को मध्यप्रदेश, गुजरात और पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। कई राज्यों में हालात बिगड़ते जा रहे हैं और जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

केदारनाथ यात्रा थमी, गौरीकुंड में लैंडस्लाइड

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में लगातार बारिश के कारण गौरीकुंड के पास भारी भूस्खलन हुआ है, जिससे केदारनाथ यात्रा फिलहाल के लिए रोक दी गई है। शनिवार रात से हो रही तेज बारिश के चलते पहाड़ों से भारी चट्टानें और मलबा गिरा, जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया। अब तक करीब 1600 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित निकाला जा चुका है, जबकि करीब 700 लोग अभी भी रास्ते में फंसे हुए हैं।

ओडिशा में बैतरणी नदी उफान पर

पूर्वी भारत के ओडिशा राज्य में भी हालात गंभीर होते जा रहे हैं। भद्रक, बालासोर और जाजपुर जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। बैतरणी और सुवर्णरेखा नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच चुका है। प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

राजस्थान में स्कूल बंद, पुष्कर में घाट डूबे

राजस्थान के कई जिलों में मूसलधार बारिश से जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। धौलपुर जिले में 28 से 30 जुलाई तक सभी स्कूलों और आंगनबाड़ियों में छुट्टी घोषित की गई है। वहीं, धार्मिक नगरी पुष्कर में सरोवर के सभी 52 घाट जलमग्न हो चुके हैं। जयपुर, कोटा, भरतपुर और उदयपुर संभाग में 1 से 6 इंच तक बारिश रिकॉर्ड की गई है।

मध्य प्रदेश में बाढ़ जैसे हालात

मध्य प्रदेश के 53 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। राज्य में इस मानसून सीजन का सबसे ताकतवर सिस्टम सक्रिय है। नर्मदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। सीहोर, ग्वालियर और डबरा जैसे इलाकों में घरों और दुकानों में पानी भर गया, जबकि कई सड़कें बंद कर दी गई हैं।

बंगाल की खाड़ी से सिस्टम एक्टिव

राजस्थान और मध्य भारत में भारी बारिश की मुख्य वजह बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर सिस्टम है, जो धीरे-धीरे पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। इसका असर आने वाले दिनों में और ज्यादा बढ़ने की आशंका है।

केरल-कर्नाटक तट पर भी अलर्ट

दक्षिण भारत के केरल और कर्नाटक में अगले 5 दिन तक तेज बारिश और 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। 30 जुलाई तक मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी दी गई है।

झारखंड और बिहार में भी बारिश का दौर

झारखंड के घाटशिला में 192.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, वहीं रांची, बोकारो और जमशेदपुर में भी भारी बारिश हुई है। बिहार के 19 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि राज्य में अब तक सामान्य से 44 प्रतिशत कम बारिश हुई है, जो चिंता का विषय है।

हिमाचल के पहाड़ी इलाके भी अलर्ट पर

हिमाचल प्रदेश के चंबा, मंडी, कांगड़ा और कुल्लू जिलों में 29 जुलाई तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भूस्खलन की संभावना को देखते हुए पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Advertisement

UK Add पहली बार वित्तीय प्रबंधन 02 on 24 Aug 2026