external-affairs-minister-jaishankar-met-pakistan-pm

जयशंकर ने पाकिस्तान में बैठकर सुनाई खरी खरी कहा सीमाओं का सम्मान करें

By : Shital Sharma
जयशंकर ने पाकिस्तान में बैठकर सुनाई खरी खरी कहा सीमाओं का सम्मान करें

जयशंकर ने पाकिस्तान में एससीओ की बैठक में भाग लिया

विदेश मंत्री एस जयशंकर शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान में हैं। वह बुधवार सुबह 10.30 बजे इस्लामाबाद के जिन्ना कन्वेंशन सेंटर पहुंचे। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ और उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने उनकी अगवानी की।

एससीओ की बैठक सुबह 11 बजे शुरू हुई है। जिसमें एससीओ के व्यापार और आर्थिक एजेंडे पर चर्चा होगी। दोपहर का भोजन 2:30 बजे बैठक के बाद होगा। जयशंकर शाम 4 बजे पाकिस्तान से रवाना होकर भारत आएंगे।

एससीओ समूह के नेताओं के साथ एक फोटो सत्र

 भारत के विदेश मंत्री जयशंकर ने एससीओ की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एससीओ का उद्देश्य आतंकवाद, अलगाववाद और चरमपंथ से लड़ना है। यह आज के समय में अधिक महत्वपूर्ण है। इसके लिए एक-दूसरे पर भरोसा और ईमानदारी की जरूरत होती है।

शांति चाहता है पाकिस्तान: शाहबाज शरीफ

एससीओ की बैठक की शुरुआत करते हुए शाहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान शांति, सुरक्षा और सामाजिक-आर्थिक प्रगति चाहता है। अफगानिस्तान में स्थिरता हमारे लिए महत्वपूर्ण है। अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल उसके पड़ोसियों के खिलाफ आतंकवाद के लिए नहीं किया जाना चाहिए।

External Affairs Minister Jaishankar met Pakistan PM

शरीफ ने कहा कि मजबूत एससीओ संपर्क की जरूरत है। चीन और पाकिस्तान आर्थिक गलियारे का विस्तार किया जाना चाहिए। इस क्षेत्र में बहुत से लोग गरीबी में जीवन यापन कर रहे हैं। इससे उनका विकास होगा। उन्होंने कहा कि ऐसी परियोजनाओं को संकीर्ण सोच के साथ नहीं देखा जाना चाहिए।

Advertisement

UK Add श्री केदारनाथ धाम 05 on 27 Aug 2026