counting-of-haryana-assembly-elections-today

हरियाणा में बीजेपी की हैट्रिक 48 सीटों पर आगे, कांग्रेस 34 सीटों पर आगे

By : Shital Sharma
हरियाणा में बीजेपी की हैट्रिक 48 सीटों पर आगे, कांग्रेस 34 सीटों पर आगे

कांग्रेस ने देर से आए रुझानों को अपडेट करने का आरोप लगाया 

हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है। ट्रेंड में उलटफेर देखने को मिल रहा है। भाजपा को बहुमत मिला है। इससे पहले सुबह 8 बजे से शुरू हुए रुझानों में कांग्रेस एकतरफा जीत की कगार पर थी। पार्टी ने 65 सीटों को छुआ था। भाजपा 17 सीटों पर सिमट गई थी।

रात 9:30 बजे तक भाजपा मुकाबले में आ गई और दोनों के बीच दो सीटों का अंतर हो गया। सुबह 9:44 बजे एक समय ऐसा भी आया जब दोनों पार्टियां 43-43 सीटों पर पहुंच गईं. इसके बाद बीजेपी 46 सीटों पर पहुंच गई है.

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, 27 सीटों पर भाजपा की बढ़त 2,000 से कम है। यह किसी भी समय बदल सकता है। लाडवा सीट से सीएम नायब सिंह सैनी और हिसार से सावित्री जिंदल आगे चल रही हैं। जुला की सीट से विनेश फोगाट पीछे रह गई हैं।

5 अक्टूबर को हुए चुनाव में राज्य में 67.90% मतदान दर्ज किया गया, जो पिछले चुनावों की तुलना में 0.03% कम है।

Advertisement

UK Add पहली बार वित्तीय प्रबंधन 02 on 24 Aug 2026