कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

PM आवास पर कांग्रेस का धरना, राहुल को उठा ले गई पुलिस, PM मोदी और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

पेपर लीक मामले में धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री मोदी के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस नेताओं ने धरना दिया।

PM आवास पर कांग्रेस का धरना, राहुल को उठा ले गई पुलिस, PM मोदी और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

PM आवास पर कांग्रेस का धरना

पेपर लीक मामले में धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर PM आवास के पास धरने पर बैठे राहुल गांधी को पुलिस उठाकर ले गई। जैसे ही पुलिस राहुल को उठाने आई, राहुल गांधी जमीन पर लेट गए। इस पर पुलिस कर्मी उन्हें हाथ-पैर से पकड़कर उठाकर ले गए। कांग्रेस के कई नेता दिल्ली में PM आवास के पास मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे से धरने पर बैठे थे।

पेपर लीक मामले में धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री मोदी के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस के कई नेता PM आवास के पास धरने पर बैठ गए थे। इनमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल हैं। कांग्रेसी PM और गृहमंत्री इस्तीफा दो के नारे लगा रहे हैं। प्रोटेस्ट के बीच भारी संख्या में पुलिस पहुंची। इस दौरान पंजाब के पूर्व CM चरणजीत चन्नी के अलावा कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

‘सरकार छात्रों की बात नहीं सुनती’

कांग्रेस का यह प्रदर्शन बेहद सीक्रेट रहा। राहुल गांधी समेत सभी नेताओं के PM आवास से 100 मीटर दूर पहुंचने के बाद मीडिया को जानकारी दी गई। उधर, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन जारी है। यहां हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी मौजूद हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा- सरकार छात्रों की बात नहीं सुनती। यह गुंडागर्दी है, सरासर गुंडागर्दी है। यह मनमानी से कम नहीं है। 

धरना देने की सीक्रेट प्लानिंग

इधर NCP (SP) नेता शरद पवार बुधवार दोपहर जंतर-मंतर पहुंचे। वे छात्रों से बात करेंगे। वहीं अभिजीत ने धरने वाली जगह से एक तस्वीर शेयर की है, इसमें सोनम वांगचुक की तस्वीर, संविधान की कॉपी, चरखा, रामचरित मानस रखी हुई नजर आ रही है। मंगलवार सुबह दिल्ली पुलिस जब जंतर-मंतर पहुंची, तब आंदोलनकारियों ने हाय-हाय के नारे लगाए। बता दे कांग्रेस ने खड़गे के आवास से PM आवास तक मार्च निकालने और धरना देने की सीक्रेट प्लानिंग की थी। दरअसल, आज कांग्रेस अध्यक्ष का 84वां जन्मदिन है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस सांसदों को खड़गे का जन्मदिन मनाने के लिए उनके आवास पर बुलाया गया।

संबंधित सामग्री

गुरुग्राम में CM सैनी के काफिले को काले झंडे दिखाने का मामला, 8 और कांग्रेसियों को जमानत

गुरुग्राम में CM सैनी के काफिले को काले झंडे दिखाने का मामला, 8 और कांग्रेसियों को जमानत

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के काफिले का विरोध करने पर गिरफ्तार कांग्रेस के कार्यकर्ता जमानत पर रिहा हो गए हैं।

600 करोड़ की गड़बड़ी पर युवा कांग्रेस का डिप्टी CM के घर के बाहर प्रदर्शन, बंगले के बाहर उड़ाए नोट

600 करोड़ की गड़बड़ी पर युवा कांग्रेस का डिप्टी CM के घर के बाहर प्रदर्शन, बंगले के बाहर उड़ाए नोट

मध्य प्रदेश में सरकारी खजाने से लगभग 600 करोड़ रुपए की वित्तीय अनियमितता सामने आई, इसको लेकर युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।

भारत बनने जा रहा है खेल महाशक्ति, मोदी कैबिनेट ने मंजूर किए 36,441 करोड़ रुपये; MP को मिलेगा बड़ा तोहफा!

भारत बनने जा रहा है खेल महाशक्ति, मोदी कैबिनेट ने मंजूर किए 36,441 करोड़ रुपये; MP को मिलेगा बड़ा तोहफा!

केंद्र सरकार ने खेलो इंडिया योजना के तहत 36,441 करोड़ रुपये के बजट की मंजूरी दी, जिससे खिलाड़ियों को व्यापक लाभ मिलेगा।

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती की मांग कर रहे अभ्यर्थी नरेंद्र राजपूत को पुलिस ने धरना स्थल से उठाया। अभ्यर्थियों ने अपने आंदोलन को और मजबूती से जारी रखने की अपील की।

पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज,पुलिस ने चलाई वाटर कैनन; कई पुलिसकर्मी घायल

पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज,पुलिस ने चलाई वाटर कैनन; कई पुलिसकर्मी घायल

पटना में BPSC TRE-4 परीक्षा प्रणाली के विरोध में छात्रों ने उग्र प्रदर्शन किया, जिसमें पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हुई।

Advertisement

UK Add श्री केदारनाथ धाम 05 on 27 Aug 2026