भारत का शानदार प्रदर्शन CWG 2026 में

CWG 2026: भारत ने जीते कुल 39 मेडल, मुक्केबाजों का कमाल, चौथे स्थान पर भारत

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने 13 गोल्ड, 17 सिल्वर, और 9 ब्रॉन्ज सहित कुल 39 मेडल जीते। मुक्केबाजी से सबसे अधिक मेडल आए।

CWG 2026: भारत ने जीते कुल 39 मेडल, मुक्केबाजों का कमाल, चौथे स्थान पर भारत

CWG 2026: भारत ने जीते कुल 39 मेडल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज समेत भारतीय खिलाड़ियों ने  कुल 39 मेडल जीते। वह मेडल टैली में चौथे नंबर पर रहा। इस बार ग्लासगो में सिर्फ 10 खेल ही शामिल थे। बैडमिंटन, कुश्ती, शूटिंग, हॉकी, टेबल टेनिस और क्रिकेट जैसे खेल ग्लासगो गेम्स का हिस्सा नहीं थे, जिनसे 2022 में भारत को 30 पदक मिले थे। 

मुक्केबाजों का कमाल

भारत ने 210 खिलाड़ियों की जगह सिर्फ 123 खिलाड़ियों का दल भेजा। इनमें से 38 खिलाड़ी मेडल जीतकर लौटे। 39 पदकों में सबसे बड़ा योगदान बॉक्सिंग का रहा। मुक्केबाजों ने 7 गोल्ड और 3 सिल्वर समेत कुल 10 मेडल जीते। यानी हर 4 में से एक मेडल बॉक्सिंग से आया। एथलेटिक्स में 10 मेडल आए, लेकिन इसमें गोल्ड नहीं था। वेटलिफ्टिंग से 8, पैरा एथलेटिक्स से 6, जूडो से 4 और पैरा पावरलिफ्टिंग से 1 मेडल मिला। कुल मिलाकर 39 में से 37 पदक सिर्फ 5 खेलों से आए।

राष्ट्रगान सुनकर रो पड़ी मीराबाई

वेटलिफ्टर मीराबाई चानू लगातार तीसरा गोल्ड जीतने के बाद राष्ट्रगान सुनकर वहीं रो पड़ीं। जेवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा को सिल्वर मिला। रनर गुलवीर सिंह ने ट्रैक एंड फील्ड में 2 मेडल जीतकर इतिहास रचा। दूसरी ओर लवलीना बोरगोहेन ने बॉक्सिंग में मेडल गेम्स शुरू होने से पहले ही पक्का कर लिया था। साइकिल मैकेनिक की बेटी अस्मिता दहिया ने भारत को जूडो में पहला गोल्ड दिलाया। सेना में सेवा के दौरान ब्लास्ट में पैर गंवाने वाले पैरा एथलीट सोमन राणा ने भी देश के लिए मेडल जीता।

संबंधित सामग्री

सिर्फ आस्था नहीं, विज्ञान भी देता है सावन में मांस-मछली से परहेज की सलाह, समझिए असल वजह

सिर्फ आस्था नहीं, विज्ञान भी देता है सावन में मांस-मछली से परहेज की सलाह, समझिए असल वजह

सावन के महीने में शाकाहार के पीछे विज्ञान और आयुर्वेद दोनों का हाथ है, जिसमें पाचन तंत्र की धीमी गति और बीमारियों से बचाव के लिए सात्विक भोजन की सलाह दी जाती है।

स्कूल में हिजाब पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, यूनिफॉर्म को माना जरूरी

स्कूल में हिजाब पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, यूनिफॉर्म को माना जरूरी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यह निर्णय दिया है कि स्कूल की यूनिफॉर्म नीति का पालन करना जरूरी है और सभी छात्रों के लिए समान ड्रेस कोड लागू होता है।

सूरत से कानपुर जा रही बस में भीषण आग ,खिड़की तोड़कर बाहर निकले यात्री

सूरत से कानपुर जा रही बस में भीषण आग ,खिड़की तोड़कर बाहर निकले यात्री

सरदारपुर में यात्री बस में आग लगने से बड़ा हादसा हुआ। यात्रियों ने खिड़कियां तोड़कर अपनी जान बचाई। ड्राइवर मौके से भाग गया, पुलिस जांच में जुटी।

दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश, गुरुग्राम में वर्क-फ्रॉम-होम:यूपी में 4 की मौत

दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश, गुरुग्राम में वर्क-फ्रॉम-होम:यूपी में 4 की मौत

उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश जारी है। दिल्ली, यूपी, एमपी में जलभराव, ट्रैफिक जाम, फ्लाइट्स प्रभावित हुईं। मौसम विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया।

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 100 अंक फिसला; ऑटो-मेटल शेयर दबाव में

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 100 अंक फिसला; ऑटो-मेटल शेयर दबाव में

25 अगस्त को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट जारी है, सेंसेक्स 100 अंक गिरा, निफ्टी 50 अंक नीचे। ऑटो और मेटल शेयरों में बिकवाली बढ़ी।

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026