शुगर पेशेंट के लिए फायदेमंद...
1. करेला (Bitter Gourd)
करेला को डायबिटीज़ के इलाज में आयुर्वेदिक औषधि की तरह देखा जाता है। इसमें पोलिपेप्टाइड-P नामक एक कंपाउंड पाया जाता है जो इंसुलिन की तरह काम करता है। साथ ही इसमें चारंटिन (Charantin) नाम का तत्व भी होता है, जो ब्लड ग्लूकोज को कम करने में मदद करता है। [caption id="attachment_85388" align="alignnone" width="300"]
[/caption]
कैसे लें..
करेले का रस सुबह खाली पेट पिएं या सब्जी के रूप में नियमित शामिल करें।2. फूलगोभी और पत्ता गोभी...
इन सब्जियों में फाइबर और विटामिन K भरपूर होता है। साथ ही ये लो-कार्ब सब्जियां होती हैं, जो डायबिटीज़ मरीजों के लिए परफेक्ट हैं। इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट सूजन कम करते हैं और रक्त शर्करा को नियंत्रित रखते हैं।
कैसे लें..
गोभी की सब्जी, पराठा या सूप बनाकर खा सकते हैं। इनका अचार या उबला रूप भी इस्तेमाल किया जा सकता है।3. ब्रोकली
ब्रोकली को सुपरफूड कहा जाता है। इसमें सल्फोराफेन नाम का एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो ब्लड शुगर को कम करने में मदद करता है और हृदय को सुरक्षित रखता है।
कैसे लें..
उबली या हल्की भुनी हुई ब्रोकली को सलाद या सब्जी के रूप में खाएं।4. मेथी के पत्ते...
मेथी के पत्तों और दानों में ग्लूकोसाइड्स होते हैं, जो कार्बोहाइड्रेट के पाचन को धीमा करते हैं और ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ने नहीं देते।
कैसे लें..
मेथी की भाजी, पराठा, या अंकुरित मेथी दाने का सेवन करें।5. लौकी (Bottle Gourd)
लौकी पानी से भरपूर और कैलोरी में कम होती है। यह शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ शुगर लेवल को स्थिर बनाए रखती है। डायबिटीज़ मरीजों के लिए यह आदर्श सब्जी मानी जाती है।
कैसे लें..
लौकी का सूप, सब्जी या जूस बनाकर लें। सुबह लौकी का रस भी लाभकारी होता है।6. पालक (Spinach)
पालक में मैग्नीशियम, फाइबर और आयरन की भरपूर मात्रा होती है, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है। पालक में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है और यह कैलोरी में भी कम होती है। [caption id="attachment_59153" align="alignnone" width="300"]
palak[/caption]
कैसे लें...
पालक की सब्जी, सूप या स्मूदी के रूप में सेवन करें। इसे अंकुरित दालों के साथ भी खा सकते हैं।7. भिंडी (Lady Finger/Okra)
भिंडी में घुलनशील फाइबर और पॉलीफेनोल्स होते हैं, जो ब्लड शुगर को अवशोषित होने से रोकते हैं। यह इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाती है और मधुमेह नियंत्रण में सहायक होती है।