मनोरंजन
Sonu Nigam Angry at Fan: बीच कॉन्सर्ट में फैन पर भड़के सोनू निगम! जीनिए वजह...
Sonu Nigam Angry at Fan: भारतीय सिनेमा के फेमस सिंगर सोनू निगम जो की अपने गानों के लिए मशहूर है, हाल ही में वो एक कॉलेज में परफॉर्मेंस देने पहुंचे वहां वो अपना आइकॉनिक हिंदी गाना गा रहें थे। इसी बीच एक फैन जोर- जोर से कन्नड़ - कन्नड़ चिल्लाने लगा। ये सुनते ही उन्होंने गाना रोक दिया। सिंगर को उस फैन का व्यवहार पसंद नही आया फिर उन्होंने उसे जमकर फटकार लगाई। और ये भी कहा कि 'यही कारण है, जो पहलगाम में हुआ'। यह वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
Read More: ‘WAVES 2025’ Inauguration: PM मोदी ने किया उद्घाटन, कई दिग्गज सितारे हुए शामिल…
'वो मुझे धमकाते हुए कहता है- कन्नड़ कन्नड़' - सोनू निगम
‘मुझे अच्छा नहीं लगा कि वहां एक लड़का जिसकी उम्र भी उतनी नहीं होगी, जितने सालों से मैं कन्नड़ गाने गा रहा हूं। वो मुझे धमकाते हुए कहता है- कन्नड़ कन्नड़। यही कारण है, पहलगाम में जो हुआ है ना, यही कारण है जो कर रहे हो, जो किया था ना अभी। देखो तो कौन सामने खड़ा है, मुझे कन्नड़ लोगों से प्यार है। आय लव यू।'
View this post on Instagram