नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म 'रामायण' का ट्

ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा फिल्म रामायण का ट्रेलर,रणबीर निभा रहे भगवान राम का रोल

ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा फिल्म रामायण का नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही बहुचर्चित फिल्म 'रामायण' के मेकर्स ने इसके ट्रेलर रिलीज के समय का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। फिल्म का ट्रेलर 30 जुलाई को भारतीय समयानुसार तड़के 4:15 बजे दुनिया भर में रिलीज किया जाएगा।

इस खास समय को हिंदू परंपरा के अनुसार पवित्र माने जाने वाले ब्रह्म मुहूर्त के साथ जोड़कर चुना है। मेकर्स ने एक नया पोस्टर जारी करके लिखा कि हम शुभ ब्रह्म मुहूर्त में अपने ट्रेलर के साथ रामायण की नई भोर का स्वागत करते हैं।ब्रह्म मुहूर्त के खास समय पर होगा ग्लोबल रिलीज फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर कर यह घोषणा की। 

मेकर्स ने कहा की 

हिंदू धर्म में सुबह के 4 से 5 बजे के बीच के समय को ब्रह्म मुहूर्त माना जाता है, जिसे किसी भी नए काम की शुरुआत के लिए बेहद शुभ कहा गया है। मेकर्स का मानना है कि भारतीय संस्कृति के सबसे बड़े महाकाव्य पर आधारित इस फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत के लिए इससे बेहतर समय नहीं हो सकता था। फिल्म के इस ट्रेलर को एक साथ हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम समेत कई भाषाओं में डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया जाएगा।

रणबीर कपूर भगवान राम, यश निभा रहे रावण का रोल

फिल्म 'रामायण' में बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के बड़े कलाकार एक साथ नजर आने वाले हैं। रणबीर कपूर फिल्म में भगवान राम की भूमिका में हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता का किरदार निभा रही हैं। साउथ सुपरस्टार यश इस फिल्म में रावण के रोल में दिखेंगे। इसके अलावा सनी देओल हनुमान की भूमिका में हैं, जबकि रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में अरुण गोविल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय और कुणाल कपूर भी अहम भूमिकाओं में शामिल हैं।

एआर रहमान और हैंस जिमर दे रहे म्यूजिक

फिल्म के संगीत को लेकर भी काफी समय से चर्चा बनी हुई है। इस फिल्म में दो दिग्गज म्यूजिशियन एआर रहमान और ऑस्कर विजेता हैंस जिमर पहली बार एक साथ मिलकर बैकग्राउंड स्कोर और संगीत तैयार कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज और एक्टर यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के तहत किया जा रहा है। इस ग्रैंड प्रोजेक्ट को दो भागों में बनाया जा रहा है, जिसका पहला पार्ट नवंबर 2026 में दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा।4000 करोड़ के बजट में बन रही देश की सबसे महंगी फिल्म

फिल्म का कुल बजट

'दंगल' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बना चुके डायरेक्टर नितेश तिवारी पिछले कई सालों से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो भागों में बनने वाली इस फिल्म का कुल बजट 4000 करोड़ रुपए के करीब है, जो इसे भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी फिल्म बनाता है। फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स (VFX) की जिम्मेदारी ऑस्कर विनिंग कंपनी DNEG संभाल रही है। फिल्म के पहले पार्ट की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इस समय इसके पोस्ट-प्रोडक्शन का काम तेजी से चल रहा है।