नागा चैतन्य की मजेदार पोस्ट

नागा चैतन्य ने दिखाई शोभिता धुलिपाला की तस्वीर बोले 'शादी के दो साल बाद पत्नी ने मेरे लिए डिनर बनाया'

नागा चैतन्य ने सोशल मीडिया पर अपनी वाइफ शोभिता धुलिपाला के साथ एक मजेदार तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्होंने उनके लिए पहली बार डिनर बनाने का जिक्र किया।

नागा चैतन्य ने दिखाई शोभिता धुलिपाला की तस्वीर बोले 'शादी के दो साल बाद पत्नी ने मेरे लिए डिनर बनाया'

साउथ सिनेमा एक्टर नागा चैतन्य ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार तस्वीर शेयर की है जिसमें उनकी वाइफ शोभिता धुलिपाला दिख रही हैं। इस तस्वीर को शेयर कर उन्होंने बताया कि शादी के करीब दो साल बाद उनकी पत्नी और एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला ने पहली बार उनके लिए डिनर बनाया है।


शोभिता ने कहा- क्या तुम मेरा मजाक उड़ा रहे हो 

इस तस्वीर के साथ चैतन्य ने लिखा, 'शादी के करीब दो साल बाद पत्नी ने मेरे लिए डिनर बनाया। लगता है आज मैंने कुछ अच्छा किया है।' हालांकि चैतन्य की इस मजाकिया पोस्ट पर शोभिता ने भी तुरंत रिएक्ट किया। उन्होंने कॉमेंट करते हुए लिखा, 'क्या तुम मेरा मजाक उड़ा रहे हो या मेरी तारीफ कर रहे हो?'

पोस्ट पर कई लोगों ने किये कमैंट्स 

इस पोस्ट पर कई लोगों ने रोस्ट किया है। एक ने कहा, 'आम महिलाओं के पति बड़े भाग्यशाली होते हैं क्योंकि उनकी पत्नियां उनके लिए रोज खाना बनाती हैं।' एक ने कहा- कहीं आज आपने कुछ गलत तो नहीं कर दिया? वहीं एक ने कहा- इनकी तुलना में सामंथा बेहतर थीं। एक और ने कहा- दरअसल, शोभिता ने नागचैतन्य में काफी चेंजेज लाया है जो बेस्ट है। उनके स्वभाव में भी बदलाव साफ नजर आता है और उनके पहनावे में भी, हर चीज में बहुत सुधार हुआ है।' वहीं कुछ लोगों ने कहा है कि शोभिता प्रेग्नेंट लग रही हैं।

हैदराबाद में की थी शादी

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने 4 दिसंबर 2024 को हैदराबाद में पारंपरिक तेलुगू रीति-रिवाजों के मुताबिक, एक निजी समारोह में शादी रचाई थी। समारोह में परिवार के सदस्य और करीबी मित्र शामिल हुए थे।

पहली शादी सामंथा रुथ प्रभु से

दोनों ने कई वर्षों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद पहले अपनी सगाई की घोषणा की और फिर विवाह बंधन में बंध गए। नागा चैतन्य की पहली शादी सामंथा रुथ प्रभु से हुई थी। दोनों ने अक्टूबर 2017 में गोवा में विवाह किया था, लेकिन अक्टूबर 2021 में अलग होने की घोषणा कर दी। इसके बाद चैतन्य ने शोभिता धुलिपाला से विवाह किया, जबकि सामंथा ने दिसंबर 2025 में फिल्म निर्माता राज निदिमोरू से शादी की। नागा चैतन्य तेलुगु एक्टर नागार्जुन अक्किनेनी और लक्ष्मी दग्गुबाती के बेटे हैं


 

संबंधित सामग्री

GIVA ने हटाया कृति सेनन का रक्षाबंधन विज्ञापन, कपड़ों को लेकर हुआ था विवाद

GIVA ने हटाया कृति सेनन का रक्षाबंधन विज्ञापन, कपड़ों को लेकर हुआ था विवाद

ज्वैलरी ब्रांड GIVA ने कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन को विवाद उपजने के बाद सभी मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा लिया है।

कृति सेनन के रक्षाबंधन एड पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- जानबूझकर घिनौना बनाया गया

कृति सेनन के रक्षाबंधन एड पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- जानबूझकर घिनौना बनाया गया

कृति सेनन के रक्षाबंधन ज्वेलरी एड पर सोशल मीडिया पर विवाद, कंगना रनौत ने भी की आलोचना। एड में गैर-पारंपरिक पोशाक को लेकर उठे सवाल।

गोविंदा और सुनीता आहूजा ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

गोविंदा और सुनीता आहूजा ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है, जिससे तलाक की अफवाहें फिर से उठने लगी हैं।

सायरा बानो 82 बर्थडे स्पेशल, एक्ट्रेस को साड़ी में देखते ही दिल दे बैठें थे दिलीप कुमार

सायरा बानो 82 बर्थडे स्पेशल, एक्ट्रेस को साड़ी में देखते ही दिल दे बैठें थे दिलीप कुमार

सायरा बानो के 82वें जन्मदिन पर, जानिए उनकी और दिलीप कुमार की प्रेम कहानी के कुछ अनसुने किस्से और उनके जीवन की यात्रा।

53 साल के अर्जुन रामपाल ने रचाई दूसरी शादी, 14 साल छोटी गैब्रिएला से कराया मैरिज रजिस्ट्रेशन

53 साल के अर्जुन रामपाल ने रचाई दूसरी शादी, 14 साल छोटी गैब्रिएला से कराया मैरिज रजिस्ट्रेशन

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स से गोवा में शादी रजिस्टर कराई। दोनों के दो बेटे भी हैं।

Advertisement

UK Add श्री केदारनाथ धाम 05 on 27 Aug 2026