anaya-bangar-viral-video-2025-public-reaction

Anaya Bangar Video Viral: अनाया बांगर ने वीडियो शेयर कर लोगों से मांगी राय, वीडियो वायरल...

By : Hema Gupta
Anaya Bangar Video Viral: अनाया बांगर ने वीडियो शेयर कर लोगों से मांगी राय, वीडियो वायरल...
Anaya Bangar Video Viral: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच संजय बांगर के बेटे रह चुके आर्यन बांगर, अब अनाया बांगर को ट्रांसवुमन के रूप में जानी जाती हैं। अनाया अपने स्टाइल और फैशन सेंस के चलते सोशल मीडिया में अकसर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वो आए दिन नए - नए फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने ने अपना एक वीडियो शेयर किया और लोगों से एक सवाल पूछा। इसके बाद से लोगों की अलग - अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रहीं हैं। Read More: Karan Kartik Patch-Up: करण जौहर ने अपने और कार्तिक आर्यन के बीच सुलह पर तोड़ी चुप्पी…

अनाया ने क्रिकेट की याद में किया भावुक पोस्ट...

अनाया ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उनका मॉडर्न अवतार और आत्मविश्वास झलक रहा है। इस वीडियो के साथ उन्होंने एक संक्षिप्त लेकिन गहरे सवाल वाला कैप्शन लिखा – "Cricket खेलूं की नहीं?" यह सवाल मात्र एक खेल को लेकर नहीं, बल्कि उनकी व्यक्तिगत पहचान, जुनून और वर्तमान सामाजिक परिस्थिति से जुड़ा हुआ है। ट्रांसजेंडर समुदाय, विशेष रूप से ट्रांसवुमन के लिए भारत सहित कई देशों में पेशेवर खेलों में भागीदारी अब भी एक बड़ा मुद्दा बना हुआ।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Anaya Bangar (@anayabangar)

अनाया बांगर का शानदार लुक...

इस वीडियो में अनाया ने हल्के पिंक कलर का स्टाइलिश टॉप के साथ व्हाइट जीन्स पहन रखी है। और अपने बालो को खोले हुए हैं, और उनका गॉगल उनके लुक पर चार चांद लगा रहा है। वो बेहद खूबसूरत लग रहीं है।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Anaya Bangar (@anayabangar)

यूजर्स ने कुछ इस तरह से दीं प्रतिक्रियाएं...

वीडियो और कैप्शन देखकर लोगों ने दीं अलग - अलग रिएक्शन दिए एक यूजर ने लिखा कि - " क्रिकेट कब खेल रही हो. i am waiting ❤️", एक ने लिखा -- ''जिंदगी का असली मजा तो ये ले रहा है।'', एक ने लिखा - ''बहुत खूबसूरत लग रही है।'', एक ने लिखा - ''ऑफकोर्स खेलो यार'', एक ने लिखा - ''नहीं आप मॉडलिंग करो प्रिंसेस।'', एक ने लिखा - ''क्रिकेट की याद आ रही है क्या।'' एक ने लिखा - "Adorable pretty angel looking ❤️❤️❤️❤️❤️", एक ने लिखा - "Yes you should play cricket..by the way looking awesome ??।"

आर्यन से अनाया तक का सफर...

एक समय था जब आर्यन बांगर क्रिकेट की दुनिया में अपने पिता की तरह पहचान बनाने की ओर अग्रसर थे। उनके क्रिकेट खेलने के कई वीडियो आज भी यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं। उन्हें अंडर-19 और जूनियर लेवल पर खेलते देखा गया था।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Anaya Bangar (@anayabangar)

हालांकि कुछ समय बाद आर्यन ने अपनी जेंडर आइडेंटिटी को स्वीकार करते हुए ट्रांजिशन की प्रक्रिया शुरू की और अब वो अनाया बन चुकी हैं। इस रूप में सामने आने के बाद उन्होंने मॉडलिंग, सोशल मीडिया और ट्रांसजेंडर जागरूकता के क्षेत्रों में सक्रियता दिखाई।

Advertisement

UK Add श्री केदारनाथ धाम 05 on 27 Aug 2026