Amitabh Bachchan Opration Sindoor: ट्रोलिंग के बाद बॉलीवुड के महानायक ने तोड़ी च...

amitabh-bachchan-opration-sindoor

Amitabh Bachchan Opration Sindoor: ट्रोलिंग के बाद बॉलीवुड के महानायक ने तोड़ी चुप्पी, ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ...

amitabh bachchan opration sindoor ट्रोलिंग के बाद बॉलीवुड के महानायक ने तोड़ी चुप्पी ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ

Operation Sindoor Film Controversy: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ फिल्म की घोषणा पर भड़के लोग, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर ने मांगी माफी…

बिग बी की चुप्पी पर सोशल मीडिया में मचा बवाल...

पहलगाम हमले के बाद बिग बी की खामोशी ने खड़े किए सवाल 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में गुस्से की लहर दौड़ गई थी। भारतीय सेना ने इसका जवाब ऑपरेशन 'सिंदूर' के जरिए दिया, जिसमें आतंकियों को करारा जवाब मिला। लेकिन इतने गंभीर मुद्दे पर बॉलीवुड के शहंशाह कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन की चुप्पी लोगों को खटकने लगी।

रोजाना ट्वीट्स, लेकिन बस नंबर...

22 अप्रैल के बाद से अमिताभ बच्चन हर दिन माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर एक ट्वीट कर रहे थे। इन ट्वीट्स में सिर्फ एक नंबर होता था — जैसे 5370, 5371, 5372... न कोई शब्द, न इमोजी, न भाव। शुरुआत में लोगों को लगा कि ये कोई तकनीकी गड़बड़ है या शायद कोई निजी मजाक। लेकिन जब ऐसा करीब 15-20 दिनों तक चलता रहा, तो सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई।

यूजर ने एक्टर को किया ट्रोल...

इतने दिनो तक कोई प्रतिक्रिया न आने पर यूजर ने एक्टर को जमकर ट्रोल करना शुरु कर दिया एक ने लिखा कि- 'इस पागलपन को भी इलाज होगा कोई??????', एक यूजर ने लिखा- 'सर शायद BSE का रेट बता रहे हैं।' तो किसी ने कहा, 'इतिहास आपको माफ नहीं करेगा अगर आपने अब भी कुछ नहीं कहा।' ऑपरेशन सिंदूर के बाद एक यूजर ने कहा था, 'सर, देश की सेना के लिए भी कुछ तो बोलिए। हमारे जवान सिर्फ हमारे लिए लड़ रहे हैं।' एक ने लिखा कि- 'आपके ट्वीट से अच्छी जहर वाली खीर है', कई लोग यह भी पूछने लगे कि आखिर ये ट्वीट्स का मतलब क्या है? कुछ लोगों ने तो AI चैटबॉट्स से भी पूछा कि इन ट्वीट्स का मतलब क्या हो सकता है।

कई दिनों बाद एक्टर की प्रतिक्रिया आई सामने...

ट्रोलिंग के बाद एक्टर अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स अकाउंट पर 11 मई रविवार को एक्स पर कई दिनों तक केवल खाली नंबर वाली पोस्ट शेयर की। हमले के इतने दिन बाद आखिरकार एक्टर ने चुप्पी तोड़ ही दी। और उन्होंने देशभक्ति से भरा एक पोस्ट ट्वीटर हैंडल में पोस्ट किया।

एक्टर ने एक्स पर लिखा कि-

'छुट्टियां मानते हुए, उस राक्षस ने, निर्दोष पति-पत्नी को बाहर खींच कर, पति को नग्न कर, उसके धर्म की पूर्ति करने के बाद , उसे जब गोली मारने लगा, तो पत्नी ने, घुटने पे गिर कर, रो रो अनुरोध करने के बाद भी, की उसके पति को न मारो ; उसके पति को उस बुजदिल राक्षस ने, बेहद बेरहमी से , गोली मार कर, पत्नी को विधवा बना दिया! जब पत्नी ने कहा 'मुझे भी मार दो' ! तो राक्षस ने कहा 'नहीं ! तू जाके, " … को बता ! बेटी की, मनःस्थिति पर, पूज्य बाबूजी की एक कविता की पंक्ति याद आयी :मानो, वो बेटी " …. के पास गई, और कहा : 'है चिता की राख कर में, मांगती सिंदूर दुनिया' .. (बाबूजी की पंक्ति) तो '…' ने दे दिया सिंदूर !!! OPERATION SINDOOR !!! 'जय हिन्द, जय हिन्द की सेना, तू ना थमें गा कभी ; तू न मुड़ेगा कभी ; तू न झुकेगा कभी , कर शपथ , कर शपथ, कर शपथ!  अग्नि पाथ ! अग्नि पाथ !!!  

संबंधित सामग्री

26 July 2026 Rashifal: नौकरी, बिज़नेस और प्यार में इन राशियों को मिलेंगे शुभ संकेत

सनातन

26 July 2026 Rashifal: नौकरी, बिज़नेस और प्यार में इन राशियों को मिलेंगे शुभ संकेत

26 जुलाई 2026 राशिफल: जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल, बिज़नेस, नौकरी, प्यार, शिक्षा और सफलता से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत।

अन्नदाता की डबल इनकम का प्रयास, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों का कल्याण सर्वोपरि

राज्य

अन्नदाता की डबल इनकम का प्रयास, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों का कल्याण सर्वोपरि

मध्यप्रदेश के खरगोन में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्नत कृषि तकनीक को अपनाने की अपील की, किसानों की आय वृद्धि पर ध्यान केंद्रित।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 जुलाई को निवाड़ी जिले में 193 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण करेंगे।

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया, ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक ने 3 विकेट झटके

देश-विदेश

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया, ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक ने 3 विकेट झटके

हरारे में भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरे मैच में भारत ने 90 रनों से जीत हासिल की। ईशान किशन और तिलक वर्मा की शानदार पारियाँ रहीं।

हापुड़ में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर संबंध बनाने का आरोप लगाया, शादी से इनकार के बाद ब्लैकमेलिंग की शिकायत

देश-विदेश

हापुड़ में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर संबंध बनाने का आरोप लगाया, शादी से इनकार के बाद ब्लैकमेलिंग की शिकायत

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक युवती ने युवक पर धार्मिक पहचान छिपाकर शादी का झांसा देने और बाद में ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया।