Aishwarya Rai: श्वेता बच्चन को ऐश्वर्या राय की इस आदत से है परेशानी, सरेआम किया था खुलासा!

aishwarya-rai-habit-irritates-shweta-bachchan-reveals-publicly

Aishwarya Rai: श्वेता बच्चन को ऐश्वर्या राय की इस आदत से है परेशानी, सरेआम किया था खुलासा!

aishwarya rai श्वेता बच्चन को ऐश्वर्या राय की इस आदत से है परेशानी सरेआम किया था खुलासा

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का रिश्ता इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है, खासकर उनके तलाक की खबरों को लेकर। इसी बीच, श्वेता बच्चन का एक पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने ऐश्वर्या की एक ऐसी आदत के बारे में बात की, जो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं है।

बच्चन परिवार में इन दिनों रिश्तों को लेकर कई तरह की अफवाहें फैल रही हैं। कई लोग यह दावा कर रहे हैं कि परिवार के सदस्यों के बीच रिश्ते ठीक नहीं चल रहे, वहीं कुछ खबरों के अनुसार अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच भी अनबन चल रही है। हालांकि, बच्चन परिवार या कपल की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि ऐश्वर्या की एक आदत ने श्वेता बच्चन को काफी परेशान कर रखा है?

श्वेता बच्चन अक्सर अपनी भाभी ऐश्वर्या राय को लेकर सवालों का सामना करती हैं। तलाक की अफवाहों के बीच यह भी कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या और श्वेता की आपस में नहीं बनती। हालांकि, श्वेता ने एक पुराने इंटरव्यू में ऐश्वर्या की एक आदत को लेकर खुलकर बात की थी। यह वीडियो करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' का है, जिसमें श्वेता अपने भाई अभिषेक बच्चन के साथ पहुंची थीं।

श्वेता को ऐश्वर्या की इस आदत से है नफरत

इस शो में करण ने श्वेता से अभिषेक और ऐश्वर्या को लेकर कई सवाल पूछे। जब करण ने उनसे पूछा कि ऐश्वर्या की कौन सी आदत उन्हें पसंद है और कौन सी आदत से उन्हें नफरत है, तो श्वेता ने पहले ऐश्वर्या की तारीफ की। उन्होंने कहा कि ऐश्वर्या एक सेल्फ मेड और मजबूत महिला हैं, और वह एक बेहतरीन मां भी हैं, जो उन्हें बहुत पसंद है। लेकिन, ऐश्वर्या की एक आदत से श्वेता को काफी परेशानी है – ऐश्वर्या फोन या मैसेज का जवाब देने में काफी वक्त लगाती हैं, और इसी आदत से श्वेता को नफरत है।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद से यह चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, अभिषेक और ऐश्वर्या ने इस बारे में अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Nimrat Kaur childhood romance : निमरत कौर ने स्कूल लव पर किया खुलासा, कहा- “अब वो शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं”

संबंधित सामग्री

किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री कंषाना ने दिया सकारात्मक आश्वासन

राज्य

किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री कंषाना ने दिया सकारात्मक आश्वासन

मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने किसानों से मिलकर उनकी मांगों का सकारात्मक समाधान देने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम

29 जुलाई 2026 को भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस का आयोजन होगा जहां वन्य जीव संरक्षण और पुरस्कार वितरण की गतिविधियाँ होंगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर दी बधाई

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर दी बधाई

मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत 'बेस्ट परफॉर्मिंग लार्ज स्टेट' का राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की समीक्षा

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पर्यटन विकास के लिए विभागीय समन्वय और निजी निवेश को प्रोत्साहित करने की दिशा में कई निर्देश दिए।

निशातपुरा रेलवे स्टेशन का CM डॉ मोहन ने किया शुभारंभ ,स्टेशन से दौड़ी मालवा एक्सप्रेस

राज्य

निशातपुरा रेलवे स्टेशन का CM डॉ मोहन ने किया शुभारंभ ,स्टेशन से दौड़ी मालवा एक्सप्रेस

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने निशातपुरा रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा और कनेक्टिविटी मिलेगी।