70 वें स्थापना दिवस पर “अभ्युदय मध्यप्रदेश” में झलकी लोक संस्कृति

70th-madhya-pradesh-foundation-day-celebrations

70 वें स्थापना दिवस पर “अभ्युदय मध्यप्रदेश” में झलकी लोक संस्कृति

70 वें स्थापना दिवस पर “अभ्युदय मध्यप्रदेश” में झलकी लोक संस्कृति

लोक एवं जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और रंगों से सजी राजधानी

70वें मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह “अभ्युदय मध्यप्रदेश” के पूर्वरंग अंतर्गत गुरुवार को भोपाल के विभिन्न मार्गों, स्थलों एवं चौराहों पर भव्य सांस्कृतिक यात्राएं निकाली गईं। मध्यप्रदेश के लोक अंचलों और जनजातीय क्षेत्रों के कलाकारों ने अपनी पारंपरिक कला प्रस्तुत करते हुए आम नागरिकों से अपने प्रदेश के गरिमामय स्थापना दिवस समारोह में सहभागिता का आह्वान किया।

कलाकारों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा प्रस्तुति दी

लोक एवं जनजातीय नृत्य कलाकारों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा में प्रस्तुति दी, जिन्हें देखकर लोग उत्साहित दिखाई दिए। यात्राओं के साथ चल रहे अश्व और वाद्ययंत्रों ने भी युवाओं का आकर्षण बढ़ाया। लोग कलाकारों के साथ सेल्फी लेते नज़र आए और मध्यप्रदेश की विविधतापूर्ण संस्कृति की सराहना की।

सांस्कृतिक यात्राओं के प्रमुख रूट और प्रस्तुतियां

बैरागढ़ रूट

बैरागढ़ से प्रारंभ होकर लालघाटी चौराहा, हलालपुरा गुफा मंदिर, द्रौणाचल, आर्मी कैंट, एयरपोर्ट रोड चौराहा और शाहजहांनाबाद होते हुए यात्रा हमीदिया अस्पताल चौराहा तक पहुँची।स्वाति उखले एवं साथी (उज्जैन) द्वारा मालवा का पारंपरिक मटकी नृत्य प्रस्तुत किया गया।अर्जुन बाघमारे एवं साथी (बैतूल) ने ठाठ्या नृत्य की प्रस्तुति दी, जो दिवाली पर गोंड जनजाति द्वारा किया जाता है।

सीपेट जे.के. रोड रूट

  • यह यात्रा कालिटी स्वीट्स,
  • पिपलानी,
  • भेल कॉलेज,
  • आईएसबीटी,
डीआरएम ऑफिस चौराहा तक पहुंची। लालबहादुर घासी एवं साथी (सीधी) ने घसियाबाजा नृत्य प्रस्तुत किया।संतोष कुमार यादव एवं साथी (सीधी) ने अहिराई नृत्य की प्रस्तुति देकर नागरिकों से स्थापना दिवस में सहभागिता का आग्रह किया।

कोलार डोमार्ट रूट

  • मंदाकिनी चौराहा,
  • सर्वधर्म कॉलोनी,
  • निशाल मेगा मार्ट,
  • शाहपुरा चौराहा,
बिट्टन मार्केट होते हुए यात्रा 10 नंबर मार्केट तक पहुँची।अनुजा जोशी एवं साथी (खंडवा) ने गणगौर लोक नृत्य प्रस्तुत किया। तुलेश्वर भावे एवं साथी (डिंडोरी) ने गुदुमबाजा नृत्य प्रस्तुत किया। इसी प्रकार सूरजनगर चौराहा से एकांत पार्क चौराहा, 6 नंबर मार्केट से प्रभात चौराहा और अशोका गार्डन से कोहेफिजा चौराहा तक बधाई, अहिराई और ढिमरायाई नृत्यों की प्रस्तुतियों ने भोपाल की सड़कों को लोक संस्कृति के रंगों से सजा दिया।

स्थापना दिवस पर कर्मचारियों के लिए सौगात की संभावना

राज्य सरकार प्रदेश के लगभग 5.85 लाख कर्मचारियों को स्थापना दिवस पर बड़ी सौगात दे सकती है। संभावना है कि सरकार कर्मचारियों का बकाया 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने और 4 माह का एरियर देने की घोषणा करे। नया डीए 1 जुलाई 2025 से प्रभावशील माना जाएगा और नवंबर-दिसंबर के वेतन में जोड़ा जा सकता है। Read More:- क्या सच में हम अकेले हैं: आपकी ज़िन्दगी में भी है अकेलापन का दर्द वित्त विभाग के अनुसार, सरकार पर हर महीने लगभग ₹125 करोड़ का अतिरिक्त बोझ आएगा, जबकि एरियर समेत कुल वित्तीय भार करीब ₹600 करोड़ तक पहुँचेगा। वर्तमान में कर्मचारियों को 55 प्रतिशत डीए मिल रहा है। इससे पहले 27 मई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डीए में 3 प्रतिशत वृद्धि की थी।

स्थापना दिवस पर "पीएम श्री हवाई पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा" का शुभारंभ

मध्यप्रदेश के 70वें स्थापना दिवस पर पर्यटन के क्षेत्र में एक नई पहल की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 नवंबर को राजा भोज एयरपोर्ट, भोपाल से “पीएम श्री हवाई पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा” का शुभारंभ करेंगे।इस अवसर पर केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू, भारत के विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल और पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास राज्य मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री के फ्लैग-ऑफ के साथ तीनों हेलीकॉप्टर उज्जैन के लिए प्रस्थान करेंगे।

संबंधित सामग्री

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया, ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक ने 3 विकेट झटके

देश-विदेश

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया, ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक ने 3 विकेट झटके

हरारे में भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरे मैच में भारत ने 90 रनों से जीत हासिल की। ईशान किशन और तिलक वर्मा की शानदार पारियाँ रहीं।

हापुड़ में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर संबंध बनाने का आरोप लगाया, शादी से इनकार के बाद ब्लैकमेलिंग की शिकायत

देश-विदेश

हापुड़ में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर संबंध बनाने का आरोप लगाया, शादी से इनकार के बाद ब्लैकमेलिंग की शिकायत

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक युवती ने युवक पर धार्मिक पहचान छिपाकर शादी का झांसा देने और बाद में ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया।

विदेश से MBBS करने वाले छात्रों को बड़ी राहत, हिमाचल सरकार ने इंटर्नशिप अवधि घटाकर एक वर्ष की

देश-विदेश

विदेश से MBBS करने वाले छात्रों को बड़ी राहत, हिमाचल सरकार ने इंटर्नशिप अवधि घटाकर एक वर्ष की

हिमाचल प्रदेश सरकार ने कोविड-19 के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले विदेशी मेडिकल स्नातकों की इंटर्नशिप अवधि एक वर्ष निर्धारित की।

MP में छात्रों का जश्न: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर ढोल-नगाड़े, मिठाई और पटाखे

राज्य

MP में छात्रों का जश्न: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर ढोल-नगाड़े, मिठाई और पटाखे

मध्य प्रदेश में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर से छात्रों ने जश्न मनाया, पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटी। यह उनकी एकजुटता और लंबे आंदोलन की जीत मानी गई।

CM हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा तक पहुंच होगी आसान, नई सड़क बनने से 30 किमी घटेगी दूरी

राज्य

CM हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा तक पहुंच होगी आसान, नई सड़क बनने से 30 किमी घटेगी दूरी

बरलंगा-कसमार-नेमरा सड़क के निर्माण से झारखंड में विकास और इतिहास को जोड़ने की उम्मीद, यात्रा की दूरी और समय दोनों कम होंगे।