Vrindavan Accident Rishabh Death: वृंदावन के केसी घाट पर शुक्रवार को श्रद्धालुओं से भरा स्टीमर पलट गया। इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई। इस हादसे के दौरान लुधियाना के जगराओं निवासी ऋषभ शर्मा का भी निधन हो गया।
बताया जा रहा है कि, ऋषभ क्रिकेट खेलते थे और वो इंडिया के लिए क्रिकेट खेलना चाहते थे। उन्होंने भारत के दिग्गज पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह और कोच अमित उनियाल से क्रिकेट की ट्रेनिंग ली थी।
बेटे के शव को देखकर पिता बेहाल
ऋषभ शर्मा को बजचन से ही क्रिकेटर खेलने का शौक था। परिजनों को यकीन था कि, बेटा एक दिन बहुत नाम कमाएगा। लेकिन एक पल में ही सारे सपने बिखर गए।
लेकिन वृंदावन हादसे में ऋषभ भी लापता हो गए। वहीं 3 दिन तक वृंदावन के किनारे बैठकर पिता बेटे का इंतजार करते रहे। तीन बाद ऋषभ का शव बरामद किया गया। बेटे का शव देखकर पिता की आंखे भर आईं वो खुद को संभाल नहीं पा रहे थे।

बचपन से क्रिकेटर बनने का था सपना
ऋषभ के पिता ने बताया कि- ‘ऋषभ बचपन से ही क्रिकेट और संगीत बेहद शौकीन था। उसके जुनून को देखते हुए उसे बेहतर प्रशिक्षण दिलाया। उसने भारत के दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह और कोच अमित उनियाल से क्रिकेट की ट्रेनिंग ली थी।’

उन्होंने कहा कि- ‘उनको विश्वास था कि एक दिन बेटा खेल की दुनिया में बड़ा नाम करेगा। क्रिकेट के साथ ऋषभ पढ़ाई में भी अव्वल था। वह LLB की पढ़ाई कर रहा था। साथ ही चंडीगढ़ की एक क्रिकेट अकादमी में कोच के रूप में बच्चों को प्रशिक्षण देता था।’
करीब 15 लोगों की इस हादसे में मौत
वृंदावन के केसी घाट पर हुए हादसे में मृतकों को संख्या बढ़कर 15 हो गई है। कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। बता दें कि, इस नाव में करीब 37 लोग सवार थे। करीब 22 लोग रेस्क्यू कर लिया गया है।
Also Read- Badminton Asia Championships 2026: बैडमिंटन एशियन चैंपियनशिप में आयुष शेट्टी ने सिल्वर मेडल जीता!
